×
पार्किंग पर निगम ने खर्चे 21 करोड़:  सालासर में खड़े हो रहे कचरा वाहन, राजपायगा में चल रही दीनदयाल रसोई – Gwalior News

पार्किंग पर निगम ने खर्चे 21 करोड़: सालासर में खड़े हो रहे कचरा वाहन, राजपायगा में चल रही दीनदयाल रसोई – Gwalior News


नगर निगम की गजब प्लानिंग का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उनके टैक्स से शहर के अंदर 21.40 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गईं। सिर्फ कंपू की पार्किंग के रिजल्ट को छोड़ दें, तो वाहनों को वहां तक पहुंचाना मुश्किल पड़ रहा है। अब नगर निगम के अफसरों ने राजस्व बढ़ाने के लिए सालासर मॉल सिटी सेंटर के पीछे बनी मल्टी लेवल पार्किंग की छत (23000 वर्गफीट) को किराए पर देने का प्लान बना रहे हैं। यहां 10.50 करोड़ (दो ब्लॉक) के ब्लॉक ए में वाहन आ रहे हैं, लेकिन चार वाहनों की जगह ई-चार्जिंग स्टेशन बनाकर निजी कंपनी को सौंप दी है। वहीं ब्लॉक बी में 31 कचरा टिपर वाहनों का चार्जिंग के लिए खड़ा कर रखा। निगम के जानकारों का कहना है कि ऐसे में कई वाहन चालक वापस लौट जाते है। निगम के जानकारों का कहना है कि मदाखलत-ट्रैफिक पुलिस को इस पर एक्शन लेने की जरूरत है, जिससे बाहर सड़कों पर खड़े वाहन पार्किंग में खड़े हो सकें। मल्टीलेवल पार्किंग फेल, वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़े करने को मजबूर राजीव प्लाजा-ओल्ड हाईकोर्ट की पार्किंग
लागत- 4.90 करोड़ रुपए
सुविधा: राजीव प्लाजा के पास पार्किंग में 42, ओल्ड हाईकोर्ट में 34 चार पहिया वाहन रख सकते हैं।
वर्तमान में हालात: दोनों ही पॉर्किंग में लगा आटोमैटिक सिस्टम खराब है। सिर्फ नीचे की फ्लोर पर ही चार पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। इस कारण यहां आने वाले लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
सिटी सेंटर सालासर माल पार्किंग
लागत-10.50 करोड़ रुपए
सुविधा- यहां पर दो ब्लॉक बने हुए हैं। इनमें 170 वाहन दोनों पार्किंग में खड़े सकते हैं।
वर्तमान में हालात: ब्लॉक ‘ए’ में दो चार्जिंग प्वाइंट बनाकर चार कारों की जगह घेर ली है। शेष जगह पर वाहन खड़े हैं। वहीं ब्लॉक ‘बी’ में 31 कचरा गाड़ी रोज खड़ी होती हैं। यहां पर चार्जिंग प्वाइंट लगाकर चार्ज किया जाता है। इस कारण से सिटी सेंटर रोड पर चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं और दिन में बार-बार जाम लगता है। राजपायगा पा​र्किंग
लागत-2.50 करोड़ रुपए
सुविधा: इसे 2 पहिया वाहनों के लिए बनाया है। 100 से ज्यादा वाहन खड़े हो सकते हैं।
वर्तमान में हालात: अब यहां पर दीनदयाल रसोई संचालित की जा रही है। इस कारण से दो पहिया वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पार्किंग की छत किराए पर देने का प्लानिंग
राजस्व बढ़ाने के लिए निगम परिषद की बैठक के एजेंडे में सालासर मॉल के पीछे की पार्किंग की छत को किराए पर देने का बिंदु शामिल है।। पिछली बैठक में भाजपा के पार्षद इस मुद्दे पर बट गए थे। तब सभापति मनोज तोमर ने पहले निरीक्षण कर फिर तय करने के निर्देश दिए थे। गत दिवस यहां पर नेता प्रतिपक्ष हरीपाल, पार्षद अपर्णा पाटिल, विवेक त्रिपाठी, देवेंद्र राठौर और रवि तोमर गए थे। अब ये पार्षद 15 जून को होने वाली परिषद की बैठक में अपनी राय देंगे।

#परकग #पर #नगम #न #खरच #करड #सलसर #म #खड #ह #रह #कचर #वहन #रजपयग #म #चल #रह #दनदयल #रसई #Gwalior #News

Post Comment