उमरिया जिले के घुनघुटी चौकी क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने नशीली सिरप के अवैध कारोबार में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 120 शीशी नशीली सिरप जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीली सिरप की खेप लेकर घुनघुटी क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक कार से सिरप लेकर आए आरोपियों और ऑटो से उसे लेने पहुंचे अन्य लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मानपुर से लाई गई थी खेप प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मानपुर से नशीली सिरप लेकर घुनघुटी पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चंदेल (मानपुर), अनिकेत विश्वकर्मा (शहडोल), अरुण कुशवाहा (नौरोजाबाद) और गोलू पटेल (बिलासपुर, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
#उमरय #म #नशल #सरप #क #शश #जबत #अतररजयय #गरह #क #चर #आरप #गरफतर #पलस #न #घरबद #कर #पकड #Umaria #News



Post Comment