×
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन के चलते इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर परिवर्तित रहेगी यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन के चलते इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर परिवर्तित रहेगी यातायात व्यवस्था

ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। सुरक्षित आवागमन एवं यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से इंदौर-इ …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 08:48:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:48:05 AM (IST)

ओंकारेश्वर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित
  2. वैकल्पिक मार्ग न होने से राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया जाएगा
  3. मंडलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुए इंदौर जा सकेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। सुरक्षित आवागमन एवं यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।

तेजाजी नगर डायवर्जन- इंदौर से खंडवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगावं, खंडवा आ सकेगें। सिमरोल डायवर्जन- इंदौर से खंडवा आने वाले भारी वाहन सिमरोल से मंडेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव, देशगांव, खंडवा आ सकेंगे। बड़वाह डायवर्जन- इंदौर की ओर से खंडवा आने वाले भारी वाहन बड़वाह से मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगांव, खंडवा आ सकेंगें। देशगांव डायवर्जन- खंडवा से इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव, खरगोन, कसरावद होते हुए इंदौर जा सकेंगे। मंडलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुए इंदौर जा सकेंगे।

मध्यम एवं छोटे वाहन डायवर्जन व्यवस्था

राष्ट्रपति की सुरक्षा को दृष्टि से ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 18 एवं 19 जून को निम्नानुसार डायर्वजन व्यवस्था रहेगी। इंदौर की ओर से आने वाले- इंदौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के मध्यम एवं छोटे वाहन बड़वाह, मोरटक्का, सनावद होते हुए ट्रेंचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेंगे। खंडवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले- खंडवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के मध्यम एवं छोटे वाहन सनावद एवं इनपुन होते हुए ट्रेचिंग ग्राउंड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जाएंगे।

बस डायवर्जन व्यवस्था

खंडवा एवं इंदौर की ओर से आने वाली श्रद्धालुओं की बसों को मोरटक्का में पार्किंग रहेगी। मोरटक्का से श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन के माध्यम से ओंकारेश्वर तक पहुंचाया जाएगा। खंडवा एवं इंदौर की ओर से आने वाली रूट की बसों को सनावद इनपुन होते हुए पी-01 तक भेजा जाएगा। इसके आगे पैदल मार्ग रहेगा। कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के स्थिति में राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया जाएगा।

Source link
#रषटरपत #दरपद #मरम #क #ओकरशवर #आगमन #क #चलत #इदरइचछपर #मरग #पर #परवरतत #रहग #यतयत #वयवसथ

Post Comment