बुरहानपुर शहर में शनिवार, 20 जून को बिजली कंपनी द्वारा तीन प्रमुख 11 केवी फीडरों का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 10 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार 11 केवी शाही किला फीडर, 11 केवी कोतवाली फीडर और 11 केवी जय स्तंभ फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा और तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगा असर मेंटेनेंस कार्य के चलते सिटी कंट्रोल रूम, मंडी पावर हाउस, मंडी चौराहा, ढोलीवाड़ा, मटका बाजार, लकड़ी बाजार, खान भाई फैक्ट्री, तांगा स्टैंड, गांधी चौक, मिलन होटल, दीदार टॉवर, जामा मस्जिद क्षेत्र, अंडा बाजार, साड़ी बाजार, खानका वार्ड, सिटीजन बैंक, फूलवाली गली, नेहरू प्रतिमा, मांडा बाजार, टैम्पो स्टैंड, जय स्तंभ पानी की टंकी और प्रकाश टॉकीज क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घट या बढ़ सकता है।
#बरहनपर #म #तन #फडर #क #मटनस #बजल #बद #रहग #शनवर #सबह #स #बज #तक #कई #इलक #रहग #परभवत #जनए #कहकह #Burhanpur #News



Post Comment