×
IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया, यशस्वी का शतक; सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप

IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया, यशस्वी का शतक; सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप

07:54 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: भारत की बड़ी जीत

भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से अफगानिस्तान को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। जवाब में भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 224 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने इस तरह अफगानिस्तान को वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस मैच में जहां तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दमदार गेंदबाजी की, वहीं रोहित और यशस्वी ने बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 

भारत के लिए इस मैच में यशस्वी और रोहित ने दमदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। रोहित 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशस्वी 86 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर 19 गेंदों पर दो छक्कों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद नबी ने लिया। 

07:51 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: यशस्वी का शतक

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 83 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यशस्वी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। 

07:28 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: रोहित आउट हुए

भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित मोहम्मद नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई। 

07:20 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: रोहित-यशस्वी की शानदार साझेदारी

रोहित और यशस्वी के बीच शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

07:03 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

06:44 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: यशस्वी का पचासा

यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के करीब है।

06:20 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: भारत की अच्छी शुरुआत

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और यशस्वी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है।

05:47 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: भारत की पारी शुरू

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा उतरे हैं। 

05:15 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान की पारी समाप्त

कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी के शतक की मदद से अफगानिस्तान ने भारत को 219 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में शाहिदी ने शतक लगाया तो वहीं, अजमातुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक जड़ा। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका जिससे टीम 50 ओवर होने से पहले ही ऑलआउट हो गई। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 36 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाहिदी ने ओमरजई के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े। इस साझेदारी को प्रिंस यादव ने ओमरजई को आउट कर तोड़ा जो 50 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदी हालांकि, डटे रहे और उन्होंने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की। नबी के आउट होते ही एकबार फिर अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक सफलता मिली। 

05:09 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: शाहिदी का शतक

अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने शतक जड़ दिया है। शाहिदी ने 128 गेंदों पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। अफगानिस्तान ने हालांकि, भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में नौ विकेट गंवा दिए हैं। 

Source link
#IND #AFG #Highlights #भरत #न #अफगनसतन #क #न #वकट #स #हरय #यशसव #क #शतक #सरज #स #कलन #सवप

Post Comment