भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को भी टीम इंडिया ने आसानी से 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम इस सीरीज में क्लीन स्वीप भी करने में कामयाब रही। चेन्नई में खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले अफगानिस्तान की पारी को 218 रनों के स्कोर पर समेट दिया और उसके बाद टारगेट का पीछा सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 28.4 ओवर्स में कर लिया जिसमें यशस्वी जायसवाल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की ये पहले वनडे सीरीज जीत है। वहीं इस गिल का फॉर्म भी इस सीरीज में शानदार देखने को मिला जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला और उसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली।
शुभमन गिल ने छठी बार वनडे में जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में भले ही शुभमन गिल को तीसरे मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका ना मिला हो लेकिन शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले का कमाल जमकर देखने को मिला। गिल ने धर्मशाला में खेले गए जहां पहले वनडे मैच में 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी तो वहीं दूसरे वनडे मैच में उनके बल्ले से 154 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। इन दोनों ही मुकाबलों में गिल प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीतने में कामयाब रहे। वहीं शुभमन गिल के बल्ले से इस सीरीज में 238 के औसत से 238 रन देखने को मिले, जिसमें उन्होंने 33 चौके और 4 छक्के भी लगाए। गिल को उनके इस शानदार प्रदर्शन के प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला जो गिल को उनके वनडे करियर में छठी बार मिला है। गिल ने इसी के साथ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में रोहित के बराबर आ गए हैं। इस लिस्ट में 15 बार प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं।
वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर – 15 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- विराट कोहली – 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- सौरव गांगुली – 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- युवराज सिंह – 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- एमएस धोनी – 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- रोहित शर्मा – 6 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- शुभमन गिल – 6 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
इंग्लैंड दौरे पर अब सभी की नजरें
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है, लेकिन अब उनकी असली इम्तिहान इंग्लैंड के दौरे पर जुलाई महीने में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में होगा। इस दौरे पर शुभमन गिल बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं और टीम इंडिया उनकी कप्तानी में कैसा खेल दिखाती है उसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने हासिल की नंबर-1 की कुर्सी, राहुल द्रविड़ को भी छोड़ दिया पीछे
IND vs AFG: क्लीन स्वीप करने के साथ टीम इंडिया ने बनाया कीर्तिमान, दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत
Latest Cricket News
#शभमन #गल #न #वनड #म #रहत #शरम #क #इस #खस #ममल #म #बरबर #वनड #करयर #म #छठ #बर #जत #POTS #क #अवरड



Post Comment