Lionel Messi Record: लियोनल मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में एक बार फिर कमाल कर दिया है, जिससे वे दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में सबसे आगे आ गए हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 22 जून को डलास में खेले जा रहे अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच एक रोमांचक मैच में मेसी ने इतिहास रच दिया। इस मैच में एक शानदार गोल करके मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
लियोनल मेसी ने तोडा जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस का रिकॉर्ड
38 साल के लियोनल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना 17वां गोल करके जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मेसी इस फीफा वर्ल्ड कप में अब तक बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। उनके इस शानदार फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 6 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। अब वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो जैसे महान खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल मारने का रिकॉर्ड लियोनेल मेसी के नाम जुड़ गया है, वहीं इस मामले में उन्होंने जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी रोनाल्डो 15 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और जर्मनी के गर्ड म्यूलर 14-14 गोल करके संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए हैं। आने वाले वक्त में एम्बाप्पे मेसी के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
अल्जीरिया के खिलाफ मेसी ने लगाई थी शानदार हैट्रिक
लियोनेल मेसी ने साल 2026 के वर्ल्ड कप से पहले खेले 5 वर्ल्ड कप सीजन में कुल 13 गोल किए थे। इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद, सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपना 17वां गोल करके उन्होंने क्लोस को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, अल्जीरिया के खिलाफ मैच में उतरते ही मेसी 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने थे।
यह भी पढ़ें:
इंडिया सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 29 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
मानव सुथार ने अब काउंटी क्रिकेट में बरपाया कहर, 7 बल्लेबाजों को दिखाया पवेलियन का रास्ता
#FIFA #World #Cup #लयनल #मस #क #महरकरड #बन #फफ #वरलड #कप #इतहस #म #सबस #जयद #गल #करन #वल #खलड



Post Comment