भंवरकुआं थाना पुलिस ने बताया लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाली छात्रा निक्की यादव परीक्षा देने गई थी। इसके बाद से वह लापता थी। पुलिस को सोमवार को नर्मदा …और पढ़ें
HighLights
- पुलिस को सोमवार को नर्मदा नदी में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी
- स्वजन के अनुसार छात्रा डीएवीवी में परीक्षा देने गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी
- पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जता रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही इंदौर शहर की एक छात्रा का शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में सोमवार को नर्मदा नदी में मिला। वह रविवार को परीक्षा देने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
भंवरकुआं थाना पुलिस ने बताया लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाली छात्रा निक्की यादव परीक्षा देने गई थी। इसके बाद से वह लापता थी। पुलिस को सोमवार को नर्मदा नदी में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। स्वजन के अनुसार छात्रा निक्की (18) रविवार को डीएवीवी में परीक्षा देने गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।
पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जता रही है
सोमवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जता रही है। परिवार से पूछताछ में सामने आया कि रविवार को छोटा भाई शिवम उसे परीक्षा केंद्र पर छोड़ने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद निक्की ने किसी अन्य छात्रा के मोबाइल नंबर से मां को फोन कर कहा था कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह कुछ देर में घर पहुंच जाएगी। इसके बाद परिवार का उससे संपर्क नहीं हो सका।
लसूड़िया थाने से मदद नहीं मिलने का लगाया आरोप
स्वजन ने आरोप लगाया कि लसूड़िया थाने पर एक घंटे तक इंतजार करवाने के बाद भी उन्हें मदद नहीं मिली। निक्की पढ़ाई में काफी होनहार थी। वह किन परिस्थितियों में वहां पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एमसीए की छात्रा ने की खुदकुशी
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एमसीए की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। पुलिस के मुताबिक लेखा पुत्री उत्तम गाढ़े ने खुदकुशी की है। मूलरूप से बुरहानपुर की रहने वाली थी। एक साल से नंदानगर में किराए से रहकर चमेली देवी कालेज से पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे लेखा को उसकी दोस्त ने फंदे पर लटका हुआ देखा। शाम को उसकी कुछ दोस्त राजबाड़ा घुमने गई थी, लेखा को भी साथ चलने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं गई। स्वजन ने बताया कि लेखा सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। उसके कुछ पेपर खराब हो गए थे, जिसके कारण वह तनाव में थी। कुछ दिन से वह पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
#इदर #स #लपत #हई #छतर #क #शव #नरमद #म #मल #परतयग #परकष #क #कर #रह #थ #तयर



Post Comment