इंदौर के विजय नगर में पीएनजी गैस विस्फोट कांड का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता रितेश ईनाणी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें विजय नगर क्षेत्र में रिचार्जिंग के लिए की जा रही खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से हुए गंभीर हादसे का संज्ञान लेने की मांग की गई है।
याचिका में उल्लेख किया गया है कि दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें गंभीर शारीरिक क्षति पहुंची है। ऐसे में राज्य शासन की जिम्मेदारी है कि सभी घायलों एवं पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सहायता और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
जनहित याचिका के माध्यम से कोर्ट से निवेदन किया गया है कि दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराई जाए और जिन व्यक्तियों, एजेंसियों तथा अधिकारियों की लापरवाही इस घटना में पाई जाए, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
याचिका में यह भी कहा गया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा बनी रहे।
उल्लेखनीय है कि इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में मंगलवार को नगर निगम का अमला वाटर रिचार्जिंग के लिए गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान अवंतिका कंपनी की पीएनजी गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ आग का गुबार उठा और उसकी चपेट में सड़क से गुजर रही एक युवती आ गई। उसे बचाने के लिए एक युवक आगे बढ़ा, लेकिन वह भी झुलस गया।इस हादसे में दो वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link
#Indoreगसकड #क #ममल #पहच #हईकरट #दषय #क #खलफ #करवई #करन #क #लए #यचक #दयर



Post Comment