नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को मानसून ने इंदौर सहित प्रदेश के 18 जिलो में दस्तक दी। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की आधिकारिक घोषणा की। दोपहर में हुई झमाझम ने इस मौसम की पहली बार शहरवासियों को जोरदार वर्षा का अहसास करवाया और गर्मी व उसम से निजात दिलवाई। देर रात तक शहर में रुक रुककर वर्षा का सिलसिला जारी रहा।
दोपहर में रीगल, विजयनगर , पलासिया सहित शहर पूर्वी हिस्से में एयरपोर्ट सहित पूर्वी हिस्से के मुकाबले ज्यादा वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र में 48 घंटे में (मंगलवार रात 12 से बुधवार रात 12 बजे तक) तक 70 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वही इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में पिछले 30 घंटे में (मंगलवार शाम पांच से बुधवार रात 11.30 बजे तक) 48 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसमें बुधवार सुबह 8 बजे से रात 11.30 बजे तक शहर में 22 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों को भी कवर कर लेगा। बुधवार को हुई वर्षा ने शहर में नगर निगम के वर्षा जल निकासी प्रबंधन की पोल खोल दी। खजराना सहित शहर के प्रमुख चौराहों व कालोनियों में जलजमाव की स्थितियां भी बनीं।
मुंबई में झमाझम वर्षा के बाद तेजी से इंदौर की ओर बढ़ा मानसून
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक इंदौर में इस बार मानसून का आगमन महाराष्ट्र की ओर से हुआ है। इस बार मानूसून की पूर्वी व पश्चिमी शाखा दोनों सक्रिय थी। इसके प्रभाव से ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश का बुधवार को हुआ। मानसून 21 से 23 जून तक मुंबई व छत्तीसगढ़ के आसपास बना हुआ था। मुंबई में पिछले दो दिनों हो रही झमाझम वर्षा के बाद मानसून जो धीमी गति से बढ़ रहा था, उसने गति पकड़ी। इसके बाद मप्र की ओर मानसून आगे बढ़ा। अगले दो से तीन में मानूसन गुजरात मप्र के हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा। इसके लिए मानसून की परिस्थितियां भी अनूकूल बनी हुई है।
इंदौर में जून माह में वर्षा
एयरपोर्ट क्षेत्र
- जून माह की औसत वर्षा : 146.1 मिमी
- 24 जून तक औसत वर्षा होती है : 105.6 मिमी
- इस वर्ष 24 जून तक हुई कुल वर्षा : 96.4 मिमी
- बुधवार सुबह 8 से रात 11 बजे तक हुई: 22 मिमी
रीगल क्षेत्र
- 1 से 24 जून तक हुई वर्षा : 101.5 मिमी
- 48 घंटे में : 70.50 मिमी
- 24 घंटे में : 44 मिमी
- मंगलवार रात 12 से बुधवार रात 11 बजे तक : 44 मिमी
देर आए दुरुस्त आए : इस तरह मानसून में हुई देरी
- प्रदेश में प्रवेश का तिथि : 15 जून
- इस बार : नौ दिन की देरी
- इंदौर में प्रवेश की तिथि : 18 जून
- इस बार : छह दिन की देरी
बुधवार को इन जिलों में हुआ मानसून का प्रवेश
पूरी तरह: इंदौर, मंडला, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिला
आंशिक रूप से: आलीराजपुर, धार, देवास, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी जिला
इन स्थितियों ने मानसून के आगमन का दिया संकेत
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की द्रोणिका सूरत, इंदौर, मंडला, डालटनगंज और मोतिहारी से गुजर रही है।
- पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा गतिविधियां बढ़ीं।
- हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो गई।
- अरब सागर से लगातार नमी मिलने से बढ़ी वर्षा।
- मानसून की पूर्वी और पश्चिमी दोनों शाखाएं सक्रिय हुईं।
इन मौसम प्रणालियों ने दिलाई बारिश
- द्रोणिका सक्रिय: राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर एक द्रोणिका गुजर रही है।
- चक्रवाती परिसंचरण: मध्य प्रदेश के मध्य भाग के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इससे पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक अन्य द्रोणिका जुड़ी हुई है।
- पश्चिमी विक्षोभ का असर: हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर रहा है।
अगले 24 घंटे में मध्यम स्तर की वर्षा के आसार
आगामी तीन दिनाें में इंदौर में बादल छाए रहने के कारण धूप में कमी आएगी। दिन व रात के तापमान में गिरावट होगी व वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी। इंदौर में अगले 24 घंटे में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।
इंदौर में अल नीनो का कहर : IMD के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, मौसम के साथ सेहत पर भी संकट
Source link
#Monsoon #Update #इदर #म #झम #क #आय #मनसन #घट #म #मम #बरश #स #तरबतर #हआ #शहर #आज #भ #झमझम #क #आसर



Post Comment