वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन काफी ज्यादा अहम होने सकता है। जब से उनकी एंट्री टीम इंडिया में हुई है, उसके बाद भारतीय टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरेगी। इस बीच क्या होगा ये तो पता नहीं, लेकिन अगर वैभव को आज डेब्यू का मौका नहीं मिला तो भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। ये भी समझना और जानना जरूरी है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया खेलेगी पहला टी20 इंटरनेशनल मैच
श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के टी20 कप्तान के तौर पर आज अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आज प्लेइंग इलेवन चुनने की होगी। एक ओर जहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्लेयर्स हैं, वहीं युवा खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें से 11 चुनना आसान काम नहीं होगा।
वैभव नहीं तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे भारत के लिए ओपनिंग
बात पहले ओपनिंग की ही करते हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला तो फिर ये तय है कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आएंगे। जिन्होंने टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी कुछ मैचों में कमाल की बल्लेबाजी की थी। नंबर तीन पर ईशान किशन का आना तय है। कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर संभावना है कि वे खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। उनके तीन नंबर पर आने की उम्मीद कम है। तिलक वर्मा नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, ऐसा माना जा रहा है।
टीम के पास 9 नंबर पर बैटिंग, प्रिंस यादव को भी मिल सकता है मौका
शिवम दुबे नंबर 6 और अक्षर पटेल नंबर सात पर आएंगे। वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 8 पर मौका दिया जा सकता है। हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है। वे काफी वक्त से चोटिल थे, लेकिन अब पूरी तरह से ठीक होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वे नंबर 9 पर आ सकते हैं। हर्षित भी ठीकठाक बल्लेबाजी कर लेते हैं। यानी भारत के पास नंबर 9 तक बल्लेबाजी हो जाएगी। इसके बाद नंबर 10 पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। साथ ही नंबर 11 पर प्रिंस यादव नजर आ सकते हैं। प्रिंस को मौका मिला तो वे पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में क्या है रुकावट, आसान नहीं है श्रेयस अय्यर के लिए आखिरी फैसला
वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार? कोच के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
Latest Cricket News
#वभव #सरयवश #क #नह #मल #डबय #त #कस #हग #भरत #क #पलइग #इलवन #आज #आयरलड #स #मकबल



Post Comment