06:42 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: बेंजामिन कैलिट्ज भी आउट
शिवम दुबे ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर भारत को एक और सफलता दिलाई। बेंजामिन कैलिट्ज दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।
06:20 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट
भारत को चौथे ओवर में हर्षित राणा ने एक और सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को तीसरा झटका दिया। टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेजा।
06:15 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई दूसरी सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई है। हेरी टैक्टर बिना कोई रन बनाए संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ आयरलैंड की शुरुआत और भी मुश्किल हो गई है।
06:10 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: रॉस अडायर कैच आउट
आयरलैंड की टीम को 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा है। रॉस अडायर 12 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू सैमसन ने बाईं ओर दौड़ लगाकर शानदार कैच पकड़ा। अभी हेरी टैक्टर और टिम टैक्टर क्रीज पर मौजूद है।
06:01 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की पारी शुरू
आयरलैंड की ओर से टिम टैक्टर और रॉस अडायर क्रीज पर मौजूद हैं। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की।
05:40 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: टिम टैक्टर, रॉस अडायर, हेरी टैक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रे, जय मुंधरा, मैथ्यू होलार्ड।
05:34 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा जहां तक वैभव के खेलने की बात है, फिलहाल उन्हें मौका नहीं मिला है। सही समय आने पर उन्हें भी अवसर मिलेगा। इस मुकाबले के लिए हमने तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया है।
आयरलैंड कप्तान ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते, तो हम पहले गेंदबाजी ही करते। यह पिच काफी अच्छी लग रही है। यह टीम के बदलाव का एक चरण है। पिछले कुछ वर्षों में स्टर्लिंग ने बेहतरीन नेतृत्व किया। भारतीय मूल के जय मुंधरा और मैथ्यू होलार्ड आज अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं।
05:06 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: क्या टूटेगी सफल ओपनिंग जोड़ी?
वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए भारत को अपनी सफल ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ईशान किशन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वैभव को जगह देने के लिए टीम प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना होगा। अगर वैभव पहले मुकाबले में खेलते हैं तो वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
04:51 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा / वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंद्रा।
04:40 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: क्या सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करना पड़ेगा इंतजार?
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी उत्सुकता यही है कि क्या वह कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन किसी भी तरह की जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है।
यदि पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित रहती है, तो वैभव को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल में किया है, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि नीली जर्सी पहनने का उनका सपना ज्यादा दूर नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि टीम इंडिया चाहती है कि उनका डेब्यू किसी रिकॉर्ड या सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह उनकी योग्यता और सही अवसर के आधार पर हो।
Source link
#IND #IRE #Live #Score #पर #आयरलड #क #लग #चथ #झटक #शवम #दब #न #बजमन #कलटज #क #बनय #अपन #शकर



Post Comment