उमरिया के शहपुरा मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू बस ने पीछे से बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त डिंडौरी से मैहर दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया। मनु ढाबा के पास तेज रफ्तार बस से हादसा हादसा कोतवाली थाना इलाके के मनु ढाबा के पास हुआ। मृतक की पहचान डिंडौरी के रहने वाले ओम तिवारी के रूप में हुई है। टक्कर लगते ही ओम सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोट आने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त शिवम पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोस्त को जबलपुर किया रेफर घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। घायल शिवम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में घायल शिवम ने पुलिस को बस की टक्कर की बात बताई, लेकिन ज्यादा चोटें होने के कारण वह बस का नंबर या पूरी डिटेल नहीं दे पाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ओम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात बस और उसके ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हाईवे पर लगे कैमरों की मदद से आरोपी बस की तलाश शुरू कर दी है।
#उमरय #म #बस #क #टककर #स #बइक #सवर #क #मत #सथ #गभर #घयल #जबलपर #रफर #डडर #स #महर #दरशन #करन #ज #रह #थ #Umaria #News



Post Comment