×
TOP News: वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 920 की मौत; चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा तय; ईरान पर US का पलटवार

TOP News: वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 920 की मौत; चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा तय; ईरान पर US का पलटवार

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत

Updated Sat, 27 Jun 2026 06:46 AM IST

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। उधर, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है और अंतरराष्ट्रीय राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क बनाए जाने पर खुशी जताई है। फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने नॉर्वे को हराकर अंतिम-32 में जगह बना ली, जबकि सेनेगल ने भी बड़ी जीत दर्ज कर नॉकआउट की उम्मीद बरकरार रखी। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज करते हुए मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे पूछताछ की। रूस और यूक्रेन ने एक बार फिर 160-160 युद्धबंदियों की अदला-बदली की। वहीं, आयरलैंड ने टी20 में भारत को हराकर इतिहास रचा और अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले दिन से ही चर्चा में रही। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-




top headline today important and big news stories of 25 june 2026 updates on amar ujala

मौसम को लेकर आईएमडी का अलर्ट
– फोटो : अमर उजाला


Weather: उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के असर से बदलेगा मौसम; इन राज्यों में अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के असर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से एक गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया और एक व्यक्ति की जान चली गई व चार लापता हैं। झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। आने वाले दिनों उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी और बढ़ने और देश के शेष राज्यों के ज्यादातर हिस्से में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकती है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 25 june 2026 updates on amar ujala

फारस की खाड़ी में बढ़ी अमेरिकी सेना की तैनाती
– फोटो : x/@CENTCOM


पश्चिम एशिया: ईरान पर अमेरिका का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किए हवाई हमले

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसके ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। यह कार्रवाई तब हुई, जब 25 जून को ईरान ने एम/वी एवर लवली नामक जहाज पर एकतरफा हमला ड्रोन से हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर-


top headline today important and big news stories of 25 june 2026 updates on amar ujala

Ram Mandir Donation Scam
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


Ram Mandir: चढ़ावा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा तय, बैंक अधिकारी भी फंसेंगे; अब नृपेंद्र भी चुप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पहले दिन से विवादों के घेरे में आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा लगभग तय है। हालांकि, अभी तक ट्रस्ट ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच, गिरफ्तार आठ आरोपियों के पास से बृहस्पतिवार को दानपात्र से चोरी किए  79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 25 june 2026 updates on amar ujala

वेनेजुएला में तबाही का मंजर
– फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स


Venezuela Earthquake Live: मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों का आकंड़ा 900 पार; तेज हुई अंतरराष्ट्रीय मदद

भूकंप के बाद वेनेजुएला में हालात बेहद गंभीर हैं। एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार लगभग 6.76 मिलियन लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें करीब 2 मिलियन लोग राजधानी काराकास में रहते हैं। रेड क्रॉस के एक अधिकारी ने बताया कि लोग अभी भी अपने टूटे हुए घरों में वापस जाने से डर रहे हैं,  क्योंकि इमारतें कमजोर और असुरक्षित हो गई हैं। देश के उत्तरी हिस्सों में कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। अब केवल ढांचे बचे हैं। खिड़कियों से सामान लटका हुआ है। ऊपर से हेलीकॉप्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 


Source link
#TOP #News #वनजएल #म #भकप #स #अब #तक #क #मत #चपत #रय #और #अनल #मशर #क #इसतफ #तय #ईरन #पर #क #पलटवर

Post Comment