छतरपुर जिले के चंदला नगर में शुक्रवार देर रात चंदला-लवकुशनगर मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पीपल का पेड़ टूटकर गिर गया। बड़े पुरवा क्षेत्र के पास हुए इस हादसे से पूरे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और बिजली सप्लाई ठप होने से इलाका अंधेरे में डूब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वाहन या राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 1 किलोमीटर लंबे जाम में बस, कार, दोपहिया और मालवाहक वाहन फंसे रहे। बसों का आवागमन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने की कोशिशें शुरू कीं। संकरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर गुजरते रहे लोग
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की थी। इसके बावजूद, कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर टूटी हुई डाल के नीचे और उसके बीच बने संकरे रास्ते से ही गुजरते नजर आए। बाइक, कार, लोडर वाहन और पैदल यात्री भी इस जोखिम भरे रास्ते से निकलते देखे गए। संसाधनों की कमी से पेड़ हटाने में हुई देरी
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ का आकार बेहद विशाल था और इसे सड़क से हटाने के लिए पर्याप्त संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं हो सके। इस वजह से मार्ग को साफ करने और यातायात पूरी तरह बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक मार्ग से पेड़ का भारी हिस्सा पूरी तरह नहीं हट जाता, तब तक सुरक्षित वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
#छतरपर #म #सडक #पर #गर #पपल #क #पड #जम #लग #बजल #गल #हई #जन #जखम #म #डलकर #टट #डल #क #नच #स #नकल #लग #Chhatarpur #News



Post Comment