अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरा गांव में चार साल पुराने जमीनी विवाद ने शनिवार दोपहर एक युवक की जान ले ली। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। यह विवाद पुरा गांव के खेतों में फूलसिंह गुर्जर और श्यामसुंदर गुर्जर नाम के दो भाइयों के मकानों और खेतों तक पहुंचने के रास्ते को लेकर था। इन दोनों भाइयों के खेतों तक पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं था, और वे हमेशा पड़ोसी के खेत से आने-जाने को लेकर विवादों में रहते थे। कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया था
पिछले चार वर्षों में इस विवाद को लेकर कई बार एफआईआर दर्ज की गईं और मामला राजस्व विभाग तक भी पहुंचा। दोनों पक्षों ने कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में भी अपनी बात रखी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया था। शनिवार दोपहर को फूलसिंह और श्यामसुंदर अपने अन्य परिजनों के साथ विवादित रास्ते पर मुरम डाल रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से बृजेश गुर्जर मौके पर पहुंच गया, जिससे उनके बीच विवाद शुरू हो गया। शुरुआती विवाद में बृजेश को गंभीर चोटें आईं। बृजेश के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं और पत्थरों से हमला किया गया। इस खूनी संघर्ष में बृजेश गुर्जर की मौत हो गई। बृजेश के पक्ष से वकील, रामचरण, इमरत सिंह, भोलाराम, वीरन और परमाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से फूलसिंह, श्यामसुंदर, शैतान सिंह, रामकृष्ण, राजकुमार और जितेंद्र गुर्जर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल बुलाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक बृजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुंगावली भेजा गया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित कुल 3 वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ी। इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। जहां पुलिस ने फिर भीड़ को मौके से हटाया। एसडीओपी पहुंची, एफआईआर कर रही पुलिस
क्षेत्र में गुर्जर बाहुल्य करीब एक दर्जन गांव हैं। घटना की संवेदनषीलता देखते हुए एसडीओपी सनम बी खान बहादुरपुर थाने पहुंच गई थीं। जिन्होंने थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव से घटनाक्रम एवं कार्रवाई की जानकारी लेकर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को अवगत कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा एक पक्ष की ओर से प्रकरण दर्ज कर लिया गया था, जबकि दूसरी पक्ष की ओर से प्रकरण दर्ज किया जा रहा था।
#रसत #क #परन #ववद #म #यवक #क #जन #गई #अशकनगर #म #लठपतथर #चल #दन #पकष #क #लग #घयल #हए #Ashoknagar #News



Post Comment