{“_id”:”6a40779acb3236c6be0232db”,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-28-june-2026-updates-on-amar-ujala-2026-06-28″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”TOP News: SIT जांच में राम मंदिर चढ़ावा गबन के सबूत; जापान में फिर लगे भूकंप के झटके; अब बलिदानियों पर सियासत”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:53 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी जांच में राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में आरोपियों की संपत्तियों और जीवनशैली की जांच के दौरान कई लोगों की आर्थिक स्थिति नौकरी लगने के बाद 50 से 100 गुना तक बढ़ने के संकेत मिले हैं, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारी भी जांच के दायरे में आए हैं। वहीं, जापान में उत्तर-पूर्वी तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र समुद्र में था और कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। हालांकि सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई। दूसरी ओर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि छह बलिदानी जवानों को समय पर सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा चुकी है और उन्हें पहली बार सम्मान दिए जाने का दावा गलत है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर नए पासपोर्ट का डिजाइन जारी किया। पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हत्या से पहले धक्का देने का अभ्यास किया था और योजना बनाई थी कि अगर वह बच भी गया तो उसे दिव्यांग बनाकर शादी से बचा जाए। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमले का दावा किया और कहा कि ईरान ने युद्धविराम तोड़ा है। जबकि गाजा में भी गोलीबारी की खबरें सामने आईं। दिल्ली में यमुना सफाई और प्रदूषण सुधार को लेकर एलजी ने चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार न हुआ तो सरकारी ढांचे में बदलाव और विभागों की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाएगी ताकि जवाबदेही तय हो सके। वेनेजुएला में एक बार फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया और पहले के भूकंपों में मरने वालों की संख्या 1430 तक पहुंच गई है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच हाफटाइम तक गोल नहीं हुआ। वहीं, फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया कि मुन्नाभाई और सर्किट के किरदार भगवान राम और हनुमान से प्रेरित हैं। उन्होंने इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी अपडेट साझा किया है। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें-

2 of 11
राम मंदिर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
राम मंदिर के चंदा चोर: किसी की 50 तो किसी की 100 गुना बढ़ी हैसियत, एसआईटी जांच में चढ़ावा गबन के पुख्ता सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने आरोपियों की संपत्तियों समेत अन्य रहन-सहन संबंधी ब्योरा जुटाया है। मंदिर की नौकरी लगने के बाद कईयों की हैसियत 50 से लेकर 100 गुना तक बढ़ी पाई गई। इसी को एसआईटी ने आधार बनाकर तफ्तीश आगे बढ़ाई है। आरोपियों के अलावा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की भी संपत्तियां अचानक बढ़ी हैं। ये सभी जांच के दायरे में आ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

3 of 11
जापान में भूकंप
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता
जापान में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते इलाके के समुद्र में था। यह जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों आओमोरी और अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ऑपरेशन सिंदूर के छह वीरों के नाम
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Op Sindoor: ‘छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत’, सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों को सम्मान देने को लेकर उठे विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदान देने वाले छह सैनिकों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टें और सोशल मीडिया पर प्रसारित दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। इन वीर सैनिकों को समय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

5 of 11
नए अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन
– फोटो : ANI
New US Passport: ‘स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहना!’ स्लोगन के साथ ट्रंप ने दिखाया नए अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किए जाने वाले एक विशेष स्मारक (कॉमेमोरेटिव) अमेरिकी पासपोर्ट का नया डिजाइन जारी किया है। इस सीमित संस्करण (लिमिटेड एडिशन) के पासपोर्ट में ट्रंप की तस्वीर भी शामिल की गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसका नमूना साझा करते हुए लिखा, ‘अमेरिका के नए पासपोर्ट में लिखा है- स्वागत है, लेकिन अच्छा व्यवहार करें’। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#TOP #News #SIT #जच #म #रम #मदर #चढव #गबन #क #सबत #जपन #म #फर #लग #भकप #क #झटक #अब #बलदनय #पर #सयसत


Post Comment