पैट्रिक हर्मिनी के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अवैध मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर जोर दिया। भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया गया।
Source link
#Seychelles #सशलस #क #50व #सवततरत #दवस #समरह #म #शमल #हए #पएम #मद #भरतय #सनय #टकड #न #कय #मरच







Post Comment