ग्वालियर के जनकगंज थाने का मामला है।
ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने ग्वालियर के एक कारोबारी से करीब 8.91 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने पहले फर्जी लोन ऐप डाउनलोड कराए, फिर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर निजी जानकारी और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक पहुंच बनाई।
.
इसके बाद तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार रकम वसूलते रहे। पीड़ित की शिकायत पर जनकगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल
जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज स्थित गेंडे वाली सड़क निवासी 38 वर्षीय शफीक खान पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। 22 फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने तत्काल ऑनलाइन लोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। आर्थिक जरूरत होने पर शफीक ने 20 हजार रुपए के लोन के लिए हामी भर दी।
20 हजार की जगह मिले सिर्फ 9 हजार रुपए
ठगों ने एक लिंक भेजकर मोबाइल में फर्जी लोन ऐप डाउनलोड कराई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शफीक के खाते में 20 हजार रुपए की बजाय केवल 9 हजार रुपए ही जमा हुए। उन्होंने यह राशि समय पर लौटा भी दी, लेकिन इसके बाद अलग-अलग नंबरों से लगातार रिकवरी कॉल आने लगी और अतिरिक्त पैसे की मांग की जाने लगी।
मोबाइल डेटा चुराकर शुरू की ब्लैकमेलिंग
जब शफीक ने अतिरिक्त रकम देने से इनकार किया तो साइबर ठगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दावा किया कि उनके मोबाइल का पूरा डेटा, फोटो और कॉन्टैक्ट लिस्ट उनके पास है। उन्होंने तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें रिश्तेदारों व परिचितों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
130 ट्रांजेक्शन में वसूले 8.91 लाख रुपए
आरोपियों ने शफीक से कई और फर्जी लोन ऐप डाउनलोड कराए। इन ऐप्स के जरिए कुल 30 से 35 हजार रुपए ही उनके खाते में आए, लेकिन बदले में लाखों रुपए की मांग की जाने लगी। बदनामी के डर से शफीक ने रिश्तेदारों से उधार लिया और अन्य संस्थानों से भी लोन लेकर 1 मार्च से 6 जून के बीच करीब 130 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 8.91 लाख रुपए आरोपियों के खातों में भेज दिए।
साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से की शिकायत
लगातार ब्लैकमेलिंग और आर्थिक नुकसान से परेशान होकर शफीक ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जनकगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
#हजर #क #लन #क #बदल #लख #क #ठग #ऐप #डउनलड #कर #मबइल #क #डट #चरय #अशलल #फट #वयरल #करन #क #धमक #दकर #बर #म #वसल #Gwalior #News



Post Comment