×
स्कूटी चालक को चाकू दिखाने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार:  कोर्ट ने जेल भेजा, मामूली टक्कर के बाद विवाद का वीडियो हुआ था वायरल – Mandsaur News

स्कूटी चालक को चाकू दिखाने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार: कोर्ट ने जेल भेजा, मामूली टक्कर के बाद विवाद का वीडियो हुआ था वायरल – Mandsaur News


मंदसौर शहर के बालागंज-कालाखेत मार्ग पर स्कूटी चालक को चाकू दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को केशव पवार (निवासी लालघाटी) और निखिल झंझोट (निवासी मदारपुरा हरिजन बस्ती) को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 30 जून को भावेश राठौर (19, निवासी कालाखेत गली नंबर-5) और भावेश अखेरिया (19, निवासी सम्राट मार्केट खाल) को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान चाकू लहराने की हरकत केशव पवार ने की थी। भावेश अखेरिया घटना स्थल पर मौजूद नहीं था, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल का उपयोग वारदात में किया गया था। इस कारण उसे भी आरोपी बनाया गया। यह घटना 23 जून की रात बालागंज-कालाखेत मार्ग स्थित माता जी मंदिर के सामने हुई थी। स्कूटी और बाइक की मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान बाइक सवार युवकों में से एक ने चाकू निकालकर स्कूटी चालक को धमकाया और उसकी ओर दौड़ा। स्कूटी चालक अपनी जान बचाने के लिए स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आमजन में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से गिरफ्तार आरोपियों को थाना परिसर से पैदल न्यायालय तक पहुंचाया। न्यायालय में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

#सकट #चलक #क #चक #दखन #वल #चर #आरप #गरफतर #करट #न #जल #भज #ममल #टककर #क #बद #ववद #क #वडय #हआ #थ #वयरल #Mandsaur #News

Post Comment