पति से अलग रह रही महिला गर्भ जारी नहीं रखना चाहती, तो सहमति जरूरी नहीं, हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला

पति से अलग रह रही महिला गर्भ जारी नहीं रखना चाहती, तो सहमति जरूरी नहीं, हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला

अदालत ने अपने आदेश में यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई महिला अपनी गर्भावस्था को जारी नहीं रखना चाहती और उसकी गर्भावस्था कानून द्वारा निर्धारि…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 09:47:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 09:47:43 AM (IST)

इंदौर हाई कोर्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

1. याचिकाकर्ता महिला वर्तमान में 13 सप्ताह की गर्भवती है
2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत महिला को अपनी प्रजनन संबंधी स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वायत्तता का पूर्ण अधिकार प्राप्त है
3. कोर्ट ने कहा कि महिला के इस अधिकार को ध्यान में रखते हुए उसे गर्भपात की अनुमति दिया जाना पूरी तरह से उचित और न्यायसंगत है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक विवाहित महिला के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उसे ‘मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी’ एक्ट, 1971 के तहत गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है।

अदालत ने अपने आदेश में यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई महिला अपनी गर्भावस्था को जारी नहीं रखना चाहती और उसकी गर्भावस्था कानून द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर है, तो इसके लिए उसके पति की सहमति होना अनिवार्य नहीं है। याचिकाकर्ता महिला वर्तमान में 13 सप्ताह की गर्भवती है।

संविधान का अनुच्छेद 21 देता है प्रजनन की स्वतंत्रता

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकलपीठ ने टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता महिला अपने पति से अलग रह रही है और भविष्य में उसके साथ किसी भी प्रकार का वैवाहिक संबंध नहीं रखना चाहती है। ऐसी स्थिति में, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत महिला को अपनी प्रजनन संबंधी स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वायत्तता का पूर्ण अधिकार प्राप्त है। कोर्ट ने कहा कि महिला के इस अधिकार को ध्यान में रखते हुए उसे गर्भपात की अनुमति दिया जाना पूरी तरह से उचित और न्यायसंगत है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तलाक की बात तय हुई थी, परंतु बाद में पति अपनी बात से मुकर गया। इस मामले में कोर्ट द्वारा पति को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन वह सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

कोर्ट द्वारा गर्भपात की अनुमति देने के 3 मुख्य आधार

अदालत ने इस मामले में मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपना फैसला सुनाया:

1. एमटीपी एक्ट की समय सीमा: महिला की गर्भावस्था 13 सप्ताह की है। ‘मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी’ (MTP) एक्ट की धारा 3 के तहत इस अवधि के भीतर एक अधिकृत चिकित्सक द्वारा गर्भसमापन किया जा सकता है।

2. वैवाहिक अलगाव: पति-पत्नी के बीच चल रहा वैवाहिक अलगाव भी गर्भपात की अनुमति के लिए एक वैध और कानूनी आधार माना जा सकता है।

3. मौलिक अधिकारों की सर्वोपरिता: किसी भी महिला की स्वयं की इच्छा और उसके संवैधानिक व मौलिक अधिकार सर्वोपरि हैं, जिन्हें किसी अन्य की सहमति के अधीन नहीं रखा जा सकता।

हाई कोर्ट की इंदौर पीठ में जजों के रिक्त पद भरने की मांग, बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख लंबित मामलों पर जताई चिंता

Source link
#पत #स #अलग #रह #रह #महल #गरभ #जर #नह #रखन #चहत #त #सहमत #जरर #नह #हई #करट #क #इदर #खडपठ #न #सनय #महतवपरण #फसल

Previous post

World’s Ugliest Dog 2012 Contest (18 pics)

Next post

“He’s just something else”: Former World Champion Damon Hill backs Antonelli to win F1 Drivers’ title

Former Formula One world champion Damon Hill praised Mercedes driver Andrea Kimi Antonelli as a special talent and backed him for the F1 drivers’ title this year.

“I think the favourite is Kimi because I think that he’s got the equipment. Mercedes has been the most consistent, and he’s got a points advantage, and I think that he’s still on a learning curve. So George (Russell) has got a mountain to climb, I think, to rein him in. I’m not saying he can’t do it, but I think from what I’ve seen this guy is something else. So we’ll see,” said Damon Hill ahead of this weekend’s British Grand Prix.

Antonelli’s teammate Russell heads into his home race after winning the previous round in Austria last weekend, only his second of the year. Hill felt it should give the local lad a much-needed boost at a time when the crowd would have heightened expectations.

“George having got a win and closed the gap to Kimi, that’s going to be a positive for him and a massive relief because it was, as he said at one point, he didn’t know what to say. He was at a loss for words given the amount of bad luck he had, but he finally got a good victory; a genuine win, he got pole position and so forth. I think that’s going to restore some of his confidence,” the 1996 F1 champion added.

ALSO READ:Fernando Alonso’s Aston Martin nightmare: How F1’s super project lost its way

When asked if Russell was a bit unsettled by Antonelli hogging all the attention when he won five races on the bounce, Hill remarked that it was something a driver has to deal with, even if he had been at a place for longer.

“When a driver is in a team, they can’t consider that they are the primary concern of that team. The problem with being a racing driver in our sport is that you’re not really part of the team. For the time you’re there, you’re part of the team, but you still have to prove yourself against the other guy. So you’re in a constant battle to establish your position,” remarked Hill.

(Fans can watch the British GP exclusively on FanCode)

Published on Jul 03, 2026

#Hes #World #Champion #Damon #Hill #backs #Antonelli #win #Drivers #title

Post Comment