मध्य प्रदेश में 2024 की भर्ती परीक्षा देकर नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5017 उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं। यह नियुक्ति आदेश संभागीय संयुक्त संचालकों द्वारा जारी किए गए हैं। विषय वार जारी नियुक्ति आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गायन वादन और खेल विषय में माध्यमिक शिक्षक के कुल 4067 एवं खेल, नृत्य एवं गायन-वादन विषयों में प्राथमिक शिक्षक के 950 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्ति आदेश दो दिनों के अंतराल में जारी हुए हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के अंतर्गत ली गई परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद भी नियुक्ति में देरी से चयनित शिक्षकों में आक्रोश था। इसको लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के पात्र अभ्यर्थियों के लिए शाला विकल्प चयन सूचना जारी कर चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट 21 जून 2026 तय की थी और इसके एक हफ्ते बाद नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा-ईमानदारी से पढ़ाने का काम करें नव नियुक्त शिक्षक तीन और चार जुलाई को प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर किए गए ट्वीट में मंत्री सिंह ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक (हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल), माध्यमिक शिक्षक (गायन-वादन) के कुल 4067 एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य एवं गायन-वादन) के पदों पर 950 अभ्यर्थियों के नियुक्तियों आदेश 3 एवं 4 जुलाई 2026 को जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चयनित सभी 5017 नव-नियुक्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जो विजन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रधानमंत्री ने अपनाया है, इन नियुक्तियों के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सिंह ने लिखा है कि आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुझे विश्वास है कि आप अपने ज्ञान, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएँगे। सभी से अपेक्षा है कि अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। लोक शिक्षण आयुक्त करते रहे मॉनिटरिंग लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग में नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई व्यवस्था पटरी पर लाने चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने अलग-अलग बैठकें की और विभाग की दिक्कतों को समझकर उसका निदान कराया। इसके बाद संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर नियुक्ति पत्र जारी करने की कार्यवाही जल्द से जल्द करने को कहा।
#चयनत #शकषक #क #नयकत #क #आदश #जर #द #सल #क #इतजर #क #बद #मधयमक #शकषक #क #अब #इस #सतर #स #मलग #पढ़न #क #मक #Bhopal #News



Post Comment