क्या ‘अल्फा’ को मिला वीकएंड का फायदा? ‘बेबी डू डाई डू’ ने किया निराश; जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्या ‘अल्फा’ को मिला वीकएंड का फायदा? ‘बेबी डू डाई डू’ ने किया निराश; जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ ने अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का कलेक्शन शुरू से काफी निराशाजनक रहा है। वीकएंड पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने एक बार छलांग लगाई है। वहीं ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

अल्फा मूवी रिव्यू
– फोटो : X

अल्फा

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शिव रवैल के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

पढ़ें ‘अल्फा’ का रिव्यू: Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू

Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’
– फोटो : सोशल मीडिया

बेबी डू डाई डू

हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 लाख रुपये कमाए थे। पेड प्रीव्यू में इसने 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 1.34 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।

Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

वेलकम टू द जंगल
– फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम टू द जंगल

‘वेलकम टू द जंगल’ की दूसरे शनिवार को कमाई बढ़ी है। इसने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कलाकार हैं।

Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection

कॉकटेल 2
– फोटो : X

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सोलहवें दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे शुक्रवार को इसने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 91.30 करोड़ रुपये हो गया है।

Source link
#कय #अलफ #क #मल #वकएड #क #फयद #बब #ड #डई #ड #न #कय #नरश #जन #बक #फलम #क #बकस #ऑफस #कलकशन

Previous post

Dhamaal 4: अजय देवगन की धमाल 4 को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, जाने कब होगी रिलीज

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल जैसी मल्टी स्टारर कॉमेडी पिक्चर के बाद एक और कॉमेडी फिल्म अजय देवगन लेकर आ रहे है। फिल्म का नाम धमाल 4 है जो एक हिट मल्टी स्टारर कॉमेडी फ्रेंचायजी फिल्म है। धमाल 4 फिल्म का ट्रेलर लोगों को बड़ा पसंद आया था। गाने भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अब रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले धमाल 4 को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को सेंसर बोर्ड ने यू/ए13 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है। लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी करने पड़े थे। फिल्म में जिस भी सीन के अंदर अश्लील हाथ वाले इशारे किए गए थे, उन्हें उन जगह ठीक करके बदल दिया गया, ऐसे करीब 2 सीन्स बताए गए हैं।

वहीं फिल्म में सात जगह अश्लील शब्दों को बदलने के लिए कहा गया था। अच्छी बात ये है कि फिल्म का कोई भी सीन पूरा काटा नहीं गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुल 9 जगह ऐसे बदलाव किए गए हैं। ये सारे बदलाव करने के बाद, 2 जुलाई को धमाल 4 की टीम को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

pc-bookmyshow.com
Dhamaal 4 CBFC certificate, Dhamaal 4 censor certificate, Dhamaal 4 UA 13+ certificate, Dhamaal 4 CBFC approval

Next post

熊本 熊本地方 線状降水帯発生を発表 気象庁 | NHKニュース

Post Comment