×
US Independence Day: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, ट्रंप बोले- साम्यवाद कैंसर की तरह, खात्मा जरूरी

US Independence Day: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, ट्रंप बोले- साम्यवाद कैंसर की तरह, खात्मा जरूरी

09:50 AM, 05-Jul-2026

आतिशबाजी के बीच फिर आई बारिश

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन मौसम की खराबी के कारण कार्यक्रम प्रभावित रहा और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। 

09:44 AM, 05-Jul-2026

ट्रंप ने बताया पहले से कितना मजबूत हुआ अमेरिका?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले ढाई सौ वर्षों से अमेरिका पूरी दुनिया के लिए उम्मीद, विश्वास, रोशनी और गर्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा से देश आगे भी यही भूमिका निभाएगा और पहले से अधिक मजबूत बनेगा। ट्रंप ने कहा कि 4 जुलाई 1776 से लेकर 4 जुलाई 2026 तक अमेरिका ने दुनिया को दिखाया है कि वह अत्याचार पर जीत हासिल कर सकता है और आजादी की रक्षा कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि आज अमेरिका पहले से अधिक मजबूत, स्वतंत्र, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

 

09:40 AM, 05-Jul-2026

ट्रंप ने ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को बताया जरूरी, वोटिंग नियम सख्त करने की वकालत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘सैल्यूट टू अमेरिका’ कार्यक्रम के दौरान ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पारित कराने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हर मतदाता के लिए नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होना चाहिए। ट्रंप ने डाक मतपत्रों को केवल बीमारी, दिव्यांगता, सैन्य तैनाती या यात्रा जैसी विशेष परिस्थितियों तक सीमित करने की बात कही। उनका दावा था कि इससे चुनाव में गड़बड़ी रुकेगी। हालांकि अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास इस विधेयक को पारित कराने या फिलीबस्टर नियम खत्म करने के लिए आवश्यक समर्थन फिलहाल मौजूद नहीं है।

 

09:39 AM, 05-Jul-2026

 ट्रंप बोले- साम्यवाद कैंसर की तरह, इसे शुरुआत में ही खत्म करना जरूरी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में साम्यवाद यानी कम्युनिज्म पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि साम्यवाद हमेशा असफल रहा है और यह अमेरिकी व्यवस्था के बिल्कुल विपरीत है। ट्रंप ने इसे कैंसर की तरह बताते हुए कहा कि ऐसे खतरे को शुरुआत में ही खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी भी अपनी आजादी किसी के हाथ में नहीं जाने देगा और देश में साम्यवाद के लिए कोई जगह नहीं है। ट्रंप ने भाषण में अभिव्यक्ति की आजादी, धर्म की स्वतंत्रता और कानून के समक्ष समान न्याय जैसी संवैधानिक स्वतंत्रताओं का भी उल्लेख किया।

08:55 AM, 05-Jul-2026

कई घंटे की देरी के बाद ट्रंप का भाषण शुरू

खराब मौसम के कारण कई घंटे की देरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में अपना संबोधन शुरू कर दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में मंच पर पहुंचते ही ट्रंप ने कहा, ‘गुड इवनिंग अमेरिका। अगर आपको लगता है कि यह आसान था, तो ऐसा नहीं था।’ तेज बारिश और आंधी की चेतावनी के कारण कार्यक्रम में देरी हुई थी और लोगों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। मौसम सामान्य होने के बाद समारोह दोबारा शुरू किया गया।

08:47 AM, 05-Jul-2026

कार्यक्रम शुरू, अब कुछ ही देर में ट्रंप देंगे भाषण

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के मुख्य समारोह की शुरुआत वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में हो गई है। खराब मौसम के कारण हुई देरी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। ट्रंप के मंच पर आने से पहले सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। गायक क्रिस्टोफर मैकियो ने ‘Ave Maria’ और ली ग्रीनवुड ने ‘God Bless the U.S.A.’ गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अब कुछ ही देर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

08:44 AM, 05-Jul-2026

मौसम की मार का क्या असर पड़ा?

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के समारोह से पहले वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में मौसम और सुरक्षा व्यवस्था का असर साफ दिखाई दिया। दिन में जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, वहीं बारिश और सुरक्षा कारणों से कराए गए अस्थायी निकासी आदेश के बाद भीड़ काफी कम हो गई। दोबारा प्रवेश के लिए लोगों को फिर से सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन और भव्य आतिशबाजी का इंतजार करते हुए कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

08:27 AM, 05-Jul-2026

ट्रंप परिवार और कैबिनेट के साथ वीआईपी मंच पर पहुंचे

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के समारोह के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल स्थित वीआईपी मंच पर पहुंचे। यहां उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप मौजूद रहे। बेटी टिफनी ट्रंप, पोती काई ट्रंप और बहू बेटीना ट्रंप भी वीआईपी क्षेत्र में दिखाई दीं। ट्रंप ने कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश, होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन और प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन से भी मुलाकात की। कुछ ही देर में अब वो संबोधित करेंगे।

08:23 AM, 05-Jul-2026

ट्रंप के भाषण से पबले लोग क्यों हुए नाराज?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन से पहले वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में सुरक्षा जांच को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। दोबारा सुरक्षा जांच के कारण लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई लोग नाराज दिखे और कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग ट्रंप को देखने के उत्साह में कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि सभी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

08:15 AM, 05-Jul-2026

राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन कब होगा शुरू?

वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम के कारण हुई देरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल मॉल पहुंचकर समारोह में शामिल होने की पुष्टि की। ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार रात 10:16 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 7:46 बजे) सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं यहां हूं।’ 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह हर हाल में भाषण देंगे। आयोजकों के अनुसार, ट्रंप अब स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे, यानी भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल खाली कराने के बाद दोबारा प्रवेश लेने वाले सभी लोगों की फिर से सुरक्षा जांच की गई।

Source link
#Independence #Day #अमरक #क #आजद #क #सल #पर #टरप #बल #समयवद #कसर #क #तरह #खतम #जरर

Post Comment