ENG W vs AUS W Live Score: लिचफील्ड और मूनी के बीच साझेदारी जारी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार

ENG W vs AUS W Live Score: लिचफील्ड और मूनी के बीच साझेदारी जारी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार

10:18 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। वॉल के आउट होने के बाद बेथ मूनी ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर पारी को संभाला है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

10:03 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को जॉर्जिया वॉल के रूप में पहला झटका लगा है। लॉरेन बेल ने वॉल को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। वॉल छह गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुईं।

09:57 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी के साथ जॉर्जिया वॉल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

09:38 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: इंग्लैंड की पारी समाप्त

कप्तान नैट सिवर ब्रंट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 151 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। इंग्लैंड के लिए कप्तान ब्रंट ने अर्धशतकीय पारी खेली और फ्रेया केम्प के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की अविजित साझेदारी की। इससे इंग्लैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाए। ब्रंट 53 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि केम्प ने 28 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए ब्रंट और केम्प के अलावा एलिस कैप्सी ही दहाई अंक तक पहुंच सकीं। कैप्सी ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। डैनी वॉयट 8, एमी जोन्स 6 और हीथर नाइट 2 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिन्यूक्स और एनाबल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिए।

09:27 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: ब्रंट का अर्धशतक

इंग्लैंड की कप्तान सिवर ब्रंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ दिया है। ब्रंट ने 45 गेंदों पर पचासा पूरा किया। ब्रंट और केम्प के बीच पांचवें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी हो गई है।

09:00 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: नाइट पवेलियन लौटीं

किम गार्थ ने हीथर नाइट को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। नाइट छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं।

08:51 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: कैप्सी पवेलियन लौटीं

इंग्लैंड को एलिस कैप्सी के रूप में तीसरा झटका लगा है। सोफी मोलिन्यूक्स ने कैप्सी को बोल्ड कर ब्रंट के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा। कैप्सी 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुईं।

08:48 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: ब्रंट-कैप्सी की साझेदारी

दो झटके लगने के बाद नैट सिवर ब्रंट और एलिस कैप्सी के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 30+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं जिससे इंग्लैंड का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है।

08:27 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता

ऑस्ट्रेलिया को डैनी वॉयट हॉज के रूप में दूसरी सफलता मिली है। एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर वॉयट अपना विकेट गंवा बैठीं। गेंद लेग साइड से बाहर की ओर गई और विकेट के पीछे बेथ मूनी ने कैच की अपील की। अंपायर ने गेंद वाइड करार दी, लेकिन मूनी ने कप्तान से रिव्यू लेने कहा। रिव्यू में दिखा कि गेंद वॉयट के ग्लव्स में लग कर गई है। इस तरह वॉयट आउट हुईं। वॉयट ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए।

08:08 PM, 05-Jul-2026

ENG W vs AUS W Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

लुसी हैमिल्टन ने एमी जोन्स को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। जोन्स छह गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं।

Source link
#ENG #AUS #Live #Score #लचफलड #और #मन #क #बच #सझदर #जर #ऑसटरलय #क #सकर #क #पर

Previous post

FIFA मैच से दुनिया भर में छा गई सिर पर पल्लू लिए मासूम सी लड़की, खूबसूरत हसीना की हकीकत है खौफनाक

Viral Fifa Woman: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि Alforat TV के कैमरामैन FIFA वूमेन फुटबॉल इवेंट के वक्त अचानक से खूबसूरत लड़की की तरफ कैमरा घुमा दिया। इसके बाद इस लड़की की मुस्कान और सादगी के लोग दीवाने होते हुए नजर आ रहे हैं और वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बाद इंटरनेट पर लोग पागलों की तरह इस लड़की को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने दावा किया है कि इस लड़की का नाम राबिया अनम उबैद है। जो पाकिस्तान की मशहूर टीवी होस्ट और जनरलिस्ट है। अभी के वक्त में दुबई में रहती है और लोग उनके नाम से इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। इसके AI शॉर्ट वीडियो भी बना रहे हैं।

क्या सच में वीडियो में हैं राबिया अनम उबैद?

अगर आपको भी लगता है कि यह वायरल हो रहा वीडियो सच है तो आपको बता दें कि इसका फैक्ट चेक करना बाकि है। जब इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो किसी असली महिला का नहीं है। इसको AI से बनाया गया है और यह एक डिजिटल कैरेक्टर है।

इस वीडियो की पोल तब सामने आई जब इंटरनेट पर इसी लड़की के कुछ और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हर अलग-अलग फुटबॉल मैच में यह लड़की एक जैसे कपड़ों और एक ही स्टाइल में बैठी हुई नजर आ रही है। जो असल जिंदगी में पूरी तरीके से नामुमकिन है।

पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार राबिया अनम उबैद का इस वीडियो से कोई भी लेना देना नहीं है। वो जियो न्यूज़ और ग्रीन

Next post

50 Houthi fighters killed in renewed clashes in Yemen

Post Comment