ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद ICC ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता इंग्लैंड के खिलाड़ियों का इस टीम में सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिला। वहीं, भारत की युवा स्पिनर ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस प्रतिष्ठित टीम में जगह बनाई।
साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ी को भी इस इलेवन में जगह मिली है। वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की ICC टीम ऑफ द टूर्नामेंट में डैनी वायट-हॉज, बेथ मूनी, ताजमिन ब्रिट्स, नेट साइवर-ब्रंट, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, मारिजान कैप, एलिस पेरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, श्री चरणी और फातिमा सना को शामिल किया गया है। इस टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर महिला क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। खास बात यह रही कि टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मजबूत बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।
टीम ऑफ द टूर्नामेंट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भरमार
ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज को जगह मिली, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 302 रन बनाए। वह वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 300 से अधिक रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं। ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 238 रन बनाए और सेमीफाइनल व फाइनल दोनों में अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने चार मैचों में 225 रन बनाए और नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 114 रन की पारी खेलकर टूर्नामेंट का हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने चोट के बावजूद चार मुकाबलों में 227 रन बनाए और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
आयरलैंड की ऑलराउंडर ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने अपने हरफनमौला खेल से सभी को प्रभावित किया। वहीं, साउथ अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजान कैप ने भारत के खिलाफ नाबाद 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 198 रन बनाने के साथ चार विकेट भी लिए और एक बार फिर बड़े मैचों की खिलाड़ी साबित हुईं।
सोफी मोलिनेक्स को बनाया गया कप्तान
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को बिना कोई मैच गंवाए खिताब जिताया और 11 विकेट भी अपने नाम किए। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने पूरे टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट हासिल किए। इस टीम में भारत की एकमात्र खिलाड़ी श्री चरणी को शामिल किया गया। 21 साल की स्पिनर ने पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भी गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार, इंग्लैंड को हराकर 7वीं बार जीता T20 वर्ल्ड कप का खिताब
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, हार के बाद भी मालामाल हुए भारत-पाकिस्तान
Latest Cricket News
#T20 #क #टम #ऑफ #द #टरनमट #म #ऑसटरलयइगलड #क #खलडय #क #दबदब #सरफ #भरतय #क #मल #जगह



Post Comment