इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने युवक पर छ…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई की गई
- घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
- पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार एमआईजी इलाके स्थित आस्था टॉकीज के पास एक युवती और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था। वायरल वीडियो में युवती युवक को लगातार थप्पड़ और लात-घूंसों से मारती दिखाई दे रही है। इस दौरान युवक उससे माफी मांगता भी नजर आ रहा है।
सड़क पर ही उतरवा दिए गए कपड़े
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। आरोप है कि पिटाई के बाद युवक के कपड़े भी सड़क पर उतरवा दिए गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि एमआईजी थाना पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#इदर #म #छडछड #क #आरप #लगकर #यवत #न #यवक #क #सडक #पर #पट #लगय #आरप #नश #म #धत #थ #यवक


Post Comment