03:04 PM, 09-Jul-2026
गाजियाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, दीवार गिरी और जलभराव
करण गेट चौकी के पास एक सड़क धंस गई है। लोनी क्षेत्र के इंद्रापुरी स्थित अंकुर विहार एसीपी कार्यालय के बाहर सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। भारी बारिश के बाद नलों में पानी के तेज बहाव से यह शव सड़क पर आ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेंद्र नगर क्षेत्र में घरों में जलभराव होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बाधित है। नंदग्राम स्थित राजकीय पुस्तकालय में भी पानी भर गया है। लाल कुआं पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
मसूरी एमजी रोड पर पानी भरने से आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। मसूरी में नहर के पास पानी निकासी न होने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
03:00 PM, 09-Jul-2026
निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास धंसी सड़क, 20 फुट नीचे गिरी कार व स्कूटी
बताया कि बिल्डर ने निर्माणाधीन स्थल के चारों तरफ टीनशेड लगाकर घेराबंदी की है लेकिन बारिश को ध्यान में रखते हुए कोई भी मजबूत दीवार नहीं बनाई है। बारिश में पानी का रिसाव होने की वजह से सड़क धंसी है। हादसा होने के बाद वह निर्माण स्थल पर पहुंचे और बिल्डर से बातचीत का प्रयास किया।
बताया कि बिल्डर वहां नहीं थे, तब उन्हीं की लेबर व कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से कार और स्कूटी को बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन और बिजली के खंभे को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान इलाके की बिजली आपूर्ति को भी बंद करा दिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
02:53 PM, 09-Jul-2026
कहीं गिरे पेड़ तो कहीं भरा पानी
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन मंदिर के पास मुख्य सड़क पर लगातार बारिश के बीच एक पेड़ गिर गया। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि पेड़ सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच गिरा। अधिकारी सुबह देर से पहुंचे। अब पेड़ को काटने और हटाने का काम शुरू हो गया है। रास्ते में रुकावट के कारण सड़क के दोनों ओर भारी ट्रैफिक जाम है।
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, गोविंदपुरी इलाके में बारिश के दौरान गुरु रविदास मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। लगातार बारिश के कारण ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के बाहर एक बड़ा पेड़ गिर गया। भारी बारिश के बाद विकास मार्ग पर जलभराव की सूचना मिली है। महरौली-बदरपुर रोड और संगम विहार में शनि बाजार रोड पर जल-जमाव हो गया है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
02:53 PM, 09-Jul-2026
बारिश से परेशानियां बढ़ीं
दिल्ली में भारी बारिश के बीच रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन इमारत गिरने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “मुझे खबर मिली कि इमारत ढह गई है। मालिक की मौत हो गई थी और कुछ मजदूरों की भी जान चली गई थी। हादसे के बाद मलबे की ऊंचाई एक तरफ लगभग 8 फीट, दूसरी तरफ 14 फीट और तीसरी तरफ लगभग 12 फीट थी।”
इधर भारी बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गड्ढे पानी से लबालब हो गए हैं और जगह-जगह जाम लग गया। एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से कहा, “जैसे ही हम घर से निकलते हैं, परेशानियां शुरू हो जाती हैं। हर गली, चौराहे और सड़क पर पानी भरा हुआ है। पानी से भरी सड़कों पर गाड़ियां फिसल रही हैं, जिससे आना-जाना बहुत मुश्किल और असुरक्षित हो गया है।
02:47 PM, 09-Jul-2026
नहीं थम रहा प्लास्टर गिरने का सिलसिला, रक्षा एडेल में फिर घटना
सोसाइटी में प्लास्टर गिरा
– फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेल सोसाइटी में एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। सोसाइटी के एन टॉवर की दसवीं मंजिल की बालकनी से प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और वह टॉवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं , लेकिन कुछ समय पहले सोसाइटी के एक निवासी ने प्लास्टर गिरने की समस्या को उठाया था। इसके बाद सोसाइटी की एओए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उस समय यह मामला भी चर्चा में रहा था।
बृहस्पति की घटना के बाद एक बार फिर सोसाइटी में भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। निवासी चाहते हैं कि संबंधित पक्ष सभी टॉवर्स का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दुबारा नहीं हो और किसी प्रकार की दुखद घटना से बचा जा सके।
02:45 PM, 09-Jul-2026
नोएडा सेक्टर 40 में हुआ जलभराव

नोएडा के सेक्टर 40 में भीषण जलभराव
– फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 40 में भारी मात्रा में जलभराव हुआ है निवासियों का कहना है कि सेक्टर से लगे हुए कोंडली नाले का पानी सेक्टर में आ गया है। ऐसे में सेक्टर के अंदर अधिक जलभराव हो गया है और पानी निकासी की कहीं जगह नहीं रही है। गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। सेक्टर के अलग अलग ब्लॉक समेत ग्रीन बेल्ट में भी गंदा पानी भरा हुआ है।
02:44 PM, 09-Jul-2026
नोएडा के चाइल्ड पीजीआई के मुख्य द्वार पर जलभराव
शहर में हुई मूसलाधार बारिश से सेक्टरों का बुरा हाल है। वहीं, सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के मुख्य द्वार पर भी जलभराव हो गया है। ऐसे में इलाज करवाने जा रहे बाल मरीज, तीमारदार व अन्य स्टाफ कर्मियों को आने-जाने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पैदल आने वालों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं, संस्थान परिसर के अंदर भी कई जगह जलभराव हुआ है। पिछले दिनों वार्ड में भी छत टपकने की जानकारी सामने आई थी।
02:43 PM, 09-Jul-2026
लगातार बारिश से मकान ढहा, मलबे में दबकर बच्ची घायल

मलबे में दबकर बच्ची घायल
– फोटो : अमर उजाला
दादरी के किदवई नगर मोहल्ले में लगातार तीसरे दिन बरसात होने के चलते मकान ढह गया। मलबे में दबकर बच्ची घायल हो गई।
02:40 PM, 09-Jul-2026
झमाझम बारिश में भीगी दिल्ली, कई जगह हुआ जलभराव

दिल्ली में बारिश
– फोटो : भूपिंदर सिंह
बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में सुहावने मौसम के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण मुश्किलें भी पैदा हुईं। कीर्ति नगर, रामा रोड और रोहतक रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव के बावजूद लोग अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे।
02:33 PM, 09-Jul-2026
बुलंदशहर में चंद घंटे की बारिश में पहासू में घरों और दुकानों में भरा पानी
बुलंदशहर के कस्बा पहासू में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिनचर्या में काफी मुश्किल खड़ी कर दी है, बारिश के चलते कस्बा पहासू के गुल्लक बाजार में लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है।
यह तस्वीरें बयां कर रही हैं की बरसात से पहले नाली सफाई करने का दावा कितना सही है चंद घंटे की बरसात में ही लोगों के घरों में और दुकानों में पानी घुस गया है सुबह से हो रही बारिश से लोगों ने अभी तक दुकान भी नहीं खोली हैं।
Source link
#Delhi #NCR #Weather #Live #तलब #बन #दललएनसआर #कह #गर #पड #त #कह #भर #पन #रक #गई #टरफक #क #भ #रफतर


Post Comment