×
खुर्जा में गिरी मस्जिद की दीवार: मलबे की चपेट में आने से दो की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

खुर्जा में गिरी मस्जिद की दीवार: मलबे की चपेट में आने से दो की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर के खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में लगातार बारिश के कारण एक मस्जिद की दीवार गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय एक परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था।, जोकि मलबे की चपेट में आ गया।


दीवार गिरने से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Source link
#खरज #म #गर #मसजद #क #दवर #मलब #क #चपट #म #आन #स #द #क #हई #मत #चर #लग #गभर #रप #स #घयल

Post Comment