09:04 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: स्कोर 200 के पार
बटलर और ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 200+ रनों की साझेदारी हो गई है। यह भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। अभी दो ओवर का खेल शेष है, लेकिन इंग्लैंड का स्कोर 220 रन के पार पहुंच गया है। इस मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही है और खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े हैं।
08:50 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बटलर का शतक
जोस बटलर ने भारत के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। बटलर और ब्रूक ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की है और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए करीब 200 रनों की साझेदारी होने जा रही है।
08:40 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: ब्रूक-बटलर के बीच 150 रन की साझेदारी
हैरी ब्रूक और जोश बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 150+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। शिवम दुबे ने ब्रूक का कैच छोड़ दिया था जो भारतीय टीम को भारी पड़ रहा है।
08:24 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बटलर का पचासा
हैरी ब्रूक के बाद जोस बटलर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। बटलर ने 34 गेंदों पर पचासा पूरा किया। बटलर और ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही है। भारत को अब विकेट की तलाश है।
08:19 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: ब्रूक का अर्धशतक
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। ब्रूक और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।
08:05 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को विकेट की तलाश
ब्रूक और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 60+ रनों की साझेदारी हो गई है। इंग्लैंड का स्कोर सात ओवर में 70 रन पहुंच गया है। भारत को अब विकेट की तलाश है।
07:52 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बटलर-ब्रूक की साझेदारी
पहला झटका लगने के बाद हैरी ब्रूक और जोश बटलर के बीच साझेदारी पनप रही है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम का स्कोर 30 के पार पहुंचा दिया है।
07:38 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। सॉल्ट नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
07:31 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर के साथ फिल सॉल्ट पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
07:18 PM, 11-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
Source link
#IND #ENG #Live #Score #बरक #और #बटलर #क #बच #रन #क #सझदर #भरत #क #खरब #फलडग



Post Comment