×
MP कांग्रेस अध्यक्ष के भाई नाना पटवारी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, महिला मित्र ने की शिकायत

MP कांग्रेस अध्यक्ष के भाई नाना पटवारी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, महिला मित्र ने की शिकायत

इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई (Jitu Patwari Brother) कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी (Nana Patwari) की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 08:06:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 08:18:09 AM (IST)

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उनके भाई नाना पटवारी की तस्वीर।

HighLights

  1. दो युवतियों से घंटों पूछताछ हुई, पुलिस ने नाना को आज किया है तलब
  2. पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर उसे ड्रग्स मामले में गवाह बना लिया है
  3. भूरु उर्फ आरिफ ने पूछताछ में नाना को ड्रग्स की सप्लाई करना स्वीकार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ड्रग्स (ब्राउन शुगर) की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई (Jitu Patwari Brother) कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी (Nana Patwari) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसकी महिला मित्र पायल ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

पायल को ड्रग्स प्रकरण में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद राजेंद्र नगर थाना प्रभारी यशवंत बड़ौले ने नोटिस जारी कर नाना को सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

जोन-1 के पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, बिजलपुर निवासी कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के साथी भूरु उर्फ आरिफ बैंड को रविवार को न्यायालय में पेश कर 16 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दो अन्य पैडलर रौनी उर्फ संजय कौशल और इरफान उर्फ गोलू पहले से रिमांड पर हैं।

नाना को ड्रग्स की सप्लाई करना स्वीकार किया

भूरु ने पूछताछ में नाना को ड्रग्स की सप्लाई करना स्वीकार किया है। उसके बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उसने बताया कि वह नाना की गाड़ी चला चुका है। इस दौरान कई बार ड्रग्स खरीदकर भी देता था। नौकरी छोड़ने के बाद भी ड्रग्स पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। इरफान के फोन आने पर वह आजाद नगर और बंबई बाजार क्षेत्र के पैडलरों से ड्रग्स उपलब्ध करवा देता था। इसके बदले उसने कई बार नकद और आनलाइन रुपये भी लिए।

पुलिस ने बनाया गवाह

पलासिया कालोनी निवासी पायल से पुलिस पहले भी पूछताछ कर चुकी थी। उसने ड्रग्स, शोषण और धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी दी थी। शनिवार को नाना द्वारा उसके आरोपों को झूठा बताए जाने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा बुलाया। उसके साथ सुरभि भी पहुंची थी।

#कगरस #अधयकष #क #भई #नन #पटवर #पर #लख #रपय #क #धखधड #क #आरप #महल #मतर #न #क #शकयत

Post Comment