गुना कलेक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालय को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यप्रणाली और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) का ISO 9001 प्रमाणपत्र मिला है। साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। टीमवर्क का परिणाम बताया कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि यह उपलब्धि जिला प्रशासन की टीम भावना, समर्पण और सतत उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। आईएसओ प्रमाणन के लिए निर्धारित सभी मानकों और प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करते हुए कार्यालयीन व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए गए। बेहतर सेवाएं देने की जिम्मेदारी कलेक्टर ने कहा कि यह प्रमाणपत्र केवल सम्मान नहीं, बल्कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को दिए ये निर्देश बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से पहचान-पत्र पहनें। प्रत्येक टेबल पर नाम-पट्टिका और शाखा का स्पष्ट उल्लेख हो तथा शासन की प्रमुख योजनाओं का सुव्यवस्थित प्रदर्शन किया जाए। कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई और नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
#कलकटरट #और #SDM #ऑफस #क #मल #ISO #सरटफकट #कलकटर #न #कह #यह #पर #टम #क #सयकत #यगदन #क #उपलबध #यह #भवषय #म #और #बहतर #दन #क #जममवर #Guna #News



Post Comment