×
इंदौर में आकांक्षा योजना से वंचित विद्यार्थियों ने मुंडवाए सिर, नीट पेपर लीक का मामला भी उठाया

इंदौर में आकांक्षा योजना से वंचित विद्यार्थियों ने मुंडवाए सिर, नीट पेपर लीक का मामला भी उठाया

अनियमितता से नाराज होकर विद्यार्थी पंद्रह दिनों से भंवरकुआं इलाके के उद्यान में आंदोलन करने में लगे है। मंगलवार को इन्हीं छात्र-छात्राओं ने भंवरकुआं च…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 09:02:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 09:02:29 AM (IST)

विद्यार्थियों ने निकाली रैली। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. विद्यार्थियों ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना, 25 मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
  2. आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही आकांक्षा योजना में भारी गड़बड़ी हुई है
  3. योजना के तहत मिलने वाली कोचिंग और अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच रही हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अनियमितता से नाराज होकर विद्यार्थी पंद्रह दिनों से भंवरकुआं इलाके के उद्यान में आंदोलन करने में लगे है। मंगलवार को इन्हीं छात्र-छात्राओं ने भंवरकुआं चौराहे से कलेक्टोरेट कार्यालय तक निकली रैली। यहां छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में पांच घंटे तक धरना देते रहे।

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही आकांक्षा योजना में भारी गड़बड़ी हुई है। योजना के तहत मिलने वाली कोचिंग और अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच रही हैं। यहां तक कि योजना से वंचित विद्यार्थियों ने अपने सिर भी मुंडवाए।

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने आकांक्षा योजना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करीब 80 करोड़ रुपये के टैबलेट भी छात्रों को वितरित नहीं किए गए और विशेष कक्षाओं के लिए नियुक्त एजेंसी द्वारा भी नियमित कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। छात्रों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, एजेंसी का टेंडर निरस्त करने मांग की।

हालांकि जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने कक्षाएं लगाने के लिए एजेंसी को निर्देश दिए। यहां तक कि सुविधाएं देने पर जोर दिया। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (नेयू) के राधे जाट का कहना है कि 25 मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कुछ मांगों पर सहमति बनी है।

नीट पेपर लीक पर हो जांच

आंदोलन करने वाले विद्यार्थियों ने नीट पेपर लीक पर भी अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और एनटीए को तत्काल भंग करने की मांग रखी। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने, सभी रिक्त और बैकलाग पदों पर जल्द भर्ती करने, एडीपीओ पदों की संख्या बढ़ाने, पांच वर्षीय भर्ती व्यवस्था समाप्त कर नियमित भर्ती शुरू करने तथा वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने की बात कहीं।

सिटी बस का पास शुल्क करें कम

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने 25 विभिन्न मांगे रखी। उसमें सिटी बस पास की दरें बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि 200 रुपये का पास अब सीधे 600 रुपये कर दिए हैं। इसके चलते विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इतना ही नहीं छात्रों ने सस्ते गैस सिलेंडर कनेक्शन भी दिए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि विद्यार्थियों को एक हजार रुपये में सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पर अधिकारियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा करने की बात कही। इस संबंध में बुधवार को विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलेगा।

आकांक्षा योजना पर उठे सवाल, इंदौर में जेईई-नीट की तैयारी छोड़ टीसी मांगने पहुंचे छात्र

#इदर #म #आककष #यजन #स #वचत #वदयरथय #न #मडवए #सर #नट #पपर #लक #क #ममल #भ #उठय

Previous post

नीरज हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर अहम आरोपी बलराम, मास्टरमाइंड की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Next post

फर्जी नामांतरण मामला: इंदौर में गलत तरीके से नामांतरण करवाने के बाद 51 लोगों ने संपत्ति बेच भी दी

Post Comment