नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र अवस्थी को पत्र भेजकर आगामी साधारण सम्मेलन की बैठक के एजेंडे में नियम अनुसार प्रश्नकाल शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व की परिषद बैठकों के एजेंडे में प्रश्नकाल को शामिल नहीं किया गया, जबकि नियमानुसार यह अनिवार्य विषय है। पत्र में वशिष्ठ ने उल्लेख किया कि प्रश्नकाल के माध्यम से पार्षद बैठक से पूर्व जनहित से जुड़े प्रश्न अध्यक्ष और सीएमओ के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि एजेंडा जारी होने से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 दिन पहले प्रश्न प्रस्तुत किए जाते हैं, जिन्हें बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रश्नकाल में शहर के वार्डों में अगस्त 2022 से अब तक कीटनाशक दवा, फिनायल और डीडीटी के वितरण की जानकारी, आवारा मवेशियों की रोकथाम एवं कांजी हाउस की व्यवस्था, वार्डों में बनी घटिया सड़कों की जवाबदेही, जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए विकास कार्यों की अनदेखी, नामांतरण प्रक्रिया में हो रही देरी तथा कचरा वाहन प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसे जनहित के मुद्दों को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि आगामी परिषद बैठक में प्रश्नकाल को एजेंडे का हिस्सा बनाया जाएगा।
#परशनकल #जडन #क #मग #नत #परतपकष #न #सएमओ #क #लख #पतर #Guna #News



Post Comment