पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर बरसे। दोनों पार्टियों की नीतियों और नीयत पर सवाल खड़े करते हुए पीएम मोदी ने इन दलों की सरकारों के कार्यकाल में हुए फैसलों का जिक्र कर जुबानी वार किए। हालांकि, पंजाब में सजे इस राजनीतिक मंच पर एक मौका ऐसा भी आया जब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पीएम मोदी का हाथ थामकर उनके साथ कुछ दिलचस्प बातचीत की। दोनों के बीच हुई गुफ्तगू की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास मौके पर हुई गपशप के गवाह पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी बने।
पीएम मोदी और मनीष तिवारी के वीडियो में क्या दिखा?
मनीष तिवारी और पीएम मोदी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि, पंजाब से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी प्रधानमंत्री का हाथ थामकर उनसे कुछ कहते हैं। पीएम मोदी ने उनकी बातों को ध्यान से सुनने के बाद न केवल मनीष तिवारी की तरफ इशारा किया, बल्कि उन्हें कुछ दिलचस्प जवाब भी दिया। दोनों के बीच बातचीत कितनी बेबाकी से हुई, इसका अंदाजा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े, जेपी नड्डा को देखने से होता है। वे कौतुहल से कभी पीएम मोदी को देखते हैं, कभी मनीष तिवारी की तरफ मुखातिब होते हैं।
View this post on Instagram
(खबर अपडेट की जा रही है)
Source link
#ModiManish #Tewari #Video #जब #कगरस #ससद #न #थम #पएम #मद #क #हथ #गपशप #क #गवह #बन #नडड #वडय #वयरल



Post Comment