काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक फंदे पर लटका मिला। उसके बाएं हाथ की कलाई की नस भी कटी हुई थी,…और पढ़ें
HighLights
- वाट्सएप पर माता-पिता से मांगी माफी।
- नौकरी और शादी को लेकर तनाव में था।
- पुलिस मामले के पहलुओं की जांच कर रही है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने उड़िया भाषा में सुसाइड नोट लिखकर अपने पिता के वाट्सएप पर भेजा, जिसमें मां-पिता से माफी मांगते हुए यह कदम उठाने का जिक्र किया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से ओडिशा निवासी सच्ची स्मिथ दास (36) सुंदर नगर में किराये के मकान में अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
गुरुवार को उसने अपने पिता के मोबाइल पर उड़िया भाषा में एक संदेश भेजा। सुसाइड नोट में उसने मां-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उन्हें दुख देने के लिए क्षमा चाहता है और अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है।
संदेश मिलने के बाद पिता ने भोपाल में रहने वाले उसके एक दोस्त को फोन कर हालचाल लेने के लिए भेजा। दोस्त जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक फंदे पर लटका मिला। उसके बाएं हाथ की कलाई की नस भी कटी हुई थी, जिससे कमरे में खून फैला हुआ था।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक लंबे समय से नौकरी नहीं लगने और शादी में हो रही देरी को लेकर मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उड़िया भाषा में लिखे सुसाइड नोट का अनुवाद कराया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#परतयग #परकष #क #तयर #कर #रह #यवक #न #लगई #फस #उडय #म #ससइड #नट #लख #पत #क #भज



Post Comment