इंदौर-महू-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना का काम अब आगे बढ़ने लगा है। चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग शुरू कर दी है। इसके आगे के हिस…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर-महू-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना का काम अब आगे बढ़ने लगा है
- चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग शुरू कर दी है
- इसके आगे के हिस्से में अर्थवर्क करीब पूरा होने के बाद अब पटरियां बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-महू-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना का काम अब आगे बढ़ने लगा है। चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग शुरू कर दी है। इसके आगे के हिस्से में अर्थवर्क करीब पूरा होने के बाद अब पटरियां बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं में अलग-अलग सेक्शन में समानांतर रूप से काम किया जा रहा है ताकि परियोजना को समय में पूरा किया जा सकें।
चोरल क्षेत्र में जिन स्थानों से नई रेल लाइन निकलना है, वहां जमीन पर मार्किंग की जा रही है। साथ ही मार्ग में आने वाली बाधाओं को भी हटाने पर काम शुरू हो गया है। इंदौर-खंडवा नई ब्राडगेज रेलवे लाइन परियोजना में रेलवे की टीम लगातार सर्वे और सीमांकन कर रही है, जिससे ट्रैक बिछाने का कार्य बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ सके।
वहीं, मोरटक्का और आसपास के क्षेत्रों में अर्थवर्क लगभग पूरा हो चुका है। यहां रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी ने ट्रैक के लिए आवश्यक गिट्टी (बैलेस्ट) भी पहुंचाना शुरू कर दिया है। पहले बैलेस्ट की परत बिछाकर ब्लैकेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद स्लीपर और रेल पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा।
नर्मदा नदी पर बन रहे ब्रिज के पिलर बनाने का काम चल रहा है। पिलर बनने के बाद ब्रिज बनाने का निर्माण कार्य शुरू होगा। इधर, पातालपानी के हिस्से में टनल निर्माण का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। यहां रेलवे को टनल बनानी है, लेकिन जिस निर्माण कंपनी को काम सौंपा गया है, वह फिलहाल इंदौर-टीही की टनल बनाने में व्यस्त है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार टीही की टनल कार्य पूरा होने के बाद यही एजेंसी रेलवे टनल का निर्माण शुरू करेगी।
पेड़ों की कटाई के बाद काम
इसके अलावा वन विभाग भी रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। जिन स्थानों पर पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं वहां नियमानुसार पेड़ों की कटाई की तैयारी की जाएगी। ताकि रेलवे का निर्माण कार्य बिना रूकावट आगे बढ़ सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न सेक्शन में काम की गति बढ़ाई गई है और आने वाले महीनों में परियोजना के कई हिस्सों में ट्रैक बिछाने का काम स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। इससे इंदौर-खंडवा रेल लाइन परियोजना को समय पर पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
Indian Railway: इंदौर-खंडवा रेल परियोजना को मिलेगी स्पीड, वन विभाग ने शुरू की पेड़ों की कटाई
Source link
#इदरखडव #नई #बरडगज #रलव #लइन #पर #चरल #म #टरक #क #मरकग #शर #मरटकक #क #आसपस #अरथवरक #लगभग #पर



Post Comment