×
इंदौर में ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगे

इंदौर में ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगे

साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और आइपीओ में निवेश का झांसा देकर निवेशक से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मो…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 11:38:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 11:38:36 AM (IST)

साइबर ठगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और आइपीओ में निवेश का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की
  2. पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, मोबाइल नंबर और बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच चल रही है
  3. जयदीप की आईडी बना दी और उसकी आईडी से शेयर खरीदे गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और आइपीओ में निवेश का झांसा देकर निवेशक से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मोबाइल नंबर और बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच चल रही है।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार तलावली चांदा निवासी जयदीप वांचू द्वारा शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि फरवरी 2024 में काल आया था। उसको शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह दी। ट्रेनिंग के लिए फेंस वेल्थ एक्सेस ग्रूप में जोड़ लिया। जयदीप की आईडी बना दी और उसकी आईडी से शेयर खरीदे गए।

राहुल सिवाल ने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताया और उसने नितिन गुप्ता से बात करवाई। आरोपितों ने बहाने से रुपये लेना शुरु कर दिया।शुरुआत में शेयर खरीदने पर मुनाफा होने का दावा किया गया। झांसे में आने के बाद इंस्टीट्यूशनल विन विन प्लान और 5 एक्स प्लान का लालच दिया। इस दौरान प्रिंस कोली ने बात की और उसने आइपीओ में निवेश कर लाखों रुपये प्रतिमाह कमाने की सलाह दी।

आरोपितों ने 3 लाख 39 हजार रुपये अलग अलग खातों में ले लिए। इजराइल और इरान के बीच युद्ध का बोलकर ज्यादा निवेश करने और रुपये कमाने का बोला गया। जयदीप को अपने खाते में लाखों रुपये की राशि दर्शाई जाती थी। उसने जब रुपये निकालने की कोशिश की तो 40 लाख रुपये की मांग की गई। मामले की साइबर हेल्प लाइन-1930 पर शिकायत की और बुधवार को केस दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने जयदीप के साथ कुल 8 लाख रुपये का फ्राड किया है।

एपीके फाइल से फोन हैक कर खातों से 5 लाख रुपये निकाले

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत भी साइबर फ्राड का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फरियादी राजेश के मुताबिक आरोपितों ने बिजली बिल अपडेट करने के बहाने एपीके फाइल भेजी थी। राजेश की पत्नी ने जैसे भी फाइल खोली उसका फोन हैक हो गया। आरोपितों ने खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस को बताया मोबाइल बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई थी। राजेश ने पूर्व से जमा बिल की प्रति भेजी तो आरोपितों ने आनलाइन भुगतान अपडेट करने का बोलकर एपीके फाइल भेज दी।

रिटायर कर्मचारी से रामदेव बाबा के नाम से 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर कर्मचारी के साथ 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। फरियादी बीमा कंपनी से रिटायर हुआ है। 2 जुलाई को फेसबुक पर पतंजलि योग पीठ का विज्ञापन देखा था। आईडी पर रजिस्ट्रेशन किया तो शाम को बाबा रामदेव के केंद्र से फर्जी कॉल आया। उसने तुषारसिंह नाम बताया और योगपीठ में उपचार की चर्चा की। आरोपितों ने मेडिकल हिस्ट्री ली और बुकिंग के लिए लिंक भेजी। आरोपितों ने फर्जी खाते में 96 हजार रुपये जमा करवा लिए। वृद्ध उपचार के लिए हरिद्वार पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया उनके साथ ठगी हुई है।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन खाद सप्लाई के नाम पर किसान से 5.40 लाख की ठगी, UP से आरोपी गिरफ्तार

#इदर #म #ऑनलइन #टरडग #और #आईपओ #म #नवश #क #झस #दकर #आठ #लख #रपय #ठग

Post Comment