मध्यप्रदेश में मूंग की 100% खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति पैदल यात्रा दूसरे दिन मंगलवार को बरखेड़ा से आगे बढ़ेगी। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) का घेराव करेंगे। नर्मदा पुल से शुरू हुआ टकराव सोमवार को प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने की कोशिश की गई। नर्मदा ब्रिज से पहले नर्मदापुरम जिले की सीमा पर लगाए गए बैरिकेड किसानों ने तोड़ दिए। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने बुधनी क्षेत्र में एक के बाद एक पांच बैरिकेड हटाते हुए गड़रिया नाला पार किया और औबेदुल्लागंज-बैतूल फोरलेन होते हुए बरखेड़ा पहुंचकर रात बिताई। सुबह से शाम तक चलता रहा संघर्ष सोमवार सुबह करीब 9 बजे से शाम 7:30 बजे तक किसान और पुलिस आमने-सामने रहे। यात्रा में युवाओं के साथ 70 वर्ष तक के बुजुर्ग किसान भी शामिल रहे। प्रशासन ने पहले गांव से नर्मदापुरम शहर में प्रवेश रोका, फिर सेठानी घाट, इंदिरा चौक, भोपाल चौराहा और डोंगरवाड़ा सहित कई स्थानों पर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान लगातार आगे बढ़ते रहे। थकान पर भारी पड़ा आंदोलन का हौसला लगातार पैदल चलने और पुलिस की रोक-टोक के बावजूद किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ। दिनभर की मशक्कत के बाद सभी किसान रात में बरखेड़ा पहुंचे। मंगलवार सुबह वहां से फिर भोपाल के लिए यात्रा शुरू करने की तैयारी की गई। गुरुद्वारा बंद कराने का लगाया आरोप क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि पहले दिन यात्रा के दौरान औबेदुल्लागंज स्थित गुरुद्वारे में रुकने की योजना थी, लेकिन नर्मदापुरम में देर होने के कारण कार्यक्रम बदलना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रायसेन जिला प्रशासन ने गुरुद्वारे को बंद करवा दिया, जिससे किसानों को बरखेड़ा में जैसे-तैसे रात बितानी पड़ी। भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस घेरने की चेतावनी वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी, खाद वितरण में सुधार और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि वे भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक प्रदर्शन करेंगे।
#सएम #हउस #घरन #क #इरद #पर #अटल #कसन #बरकड #तड #आग #बढ #पदल #यतर #मग #खरद #और #खद #वयवसथ #क #लकर #परदरशन #तज #narmadapuram #hoshangabad #News



Post Comment