×
‘किसानों पर किसी भी तरह की कार्रवाई की गई तो…’: सिंघार-पटवारी ने भाजपा को घेरा, भोपाल में किसानों का जमावड़ा

‘किसानों पर किसी भी तरह की कार्रवाई की गई तो…’: सिंघार-पटवारी ने भाजपा को घेरा, भोपाल में किसानों का जमावड़ा

मध्यप्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी पहुंचे किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया। करीब 2 हजार से ज्यादा किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले, जिन्हें रोकने के लिए होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां पुलिस और किसानों के बीच आमना-सामना हो गया।

किसान नेताओं का कहना है कि वे मुख्यमंत्री आवास के सामने डेरा डालेंगे और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वापस नहीं लौटेंगे। किसानों के कूच को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इससे पहले 11 मील बायपास पर भी पुलिस और किसानों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर धक्का-मुक्की हुई थी। किसानों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की थी। इसके बाद होशंगाबाद रोड पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया। ट्रैफिक डायवर्जन के चलते कटारा हिल्स रोड पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पढ़ें: 11 मील पर बैरिकेड तोड़ा, आशिमा मॉल को पार किया; राजधानी में दाखिल हुए किसान

जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान भोपाल पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने के बाद ही वे वापस लौटेंगे। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को हटाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर किसी भी तरह की कार्रवाई की गई तो भाजपा सरकार को इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

उमंग सिंघार ने की किसानों से बातचीत की मांग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी किसानों के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर किसान भोपाल पहुंचे हैं और अपनी मांगों पर ठोस निर्णय चाहते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि किसानों के प्रतिनिधियों से तत्काल बातचीत कर समाधान निकाला जाए। सिंघार ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की सख्ती या अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।

Source link
#कसन #पर #कस #भ #तरह #क #कररवई #क #गई #त.. #सघरपटवर #न #भजप #क #घर #भपल #म #कसन #क #जमवड

Previous post

NMIMS इंदौर के छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कॉफी शॉप के बाहर ईंट-पत्थर और बैट से हमला

Next post

जबलपुर में देह व्यापार गिरोह का सरगना गिरफ्तार: नौकरी का झांसा देकर बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्यों में करते है उपयोग – Jabalpur News

Post Comment