CWG 2026 Day-7 Live: अनिमेष ने 200 मीटर हीट में 20.46 सेकंड का लिया समय, तजिंदर-समरदीप शॉटपुट के फाइनल में

CWG 2026 Day-7 Live: अनिमेष ने 200 मीटर हीट में 20.46 सेकंड का लिया समय, तजिंदर-समरदीप शॉटपुट के फाइनल में

04:07 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: तजिंदर पाल और समरदीप फाइनल में

शॉटपुट यानी गोला फेंक में भारत के तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। तजिंदर ने क्वालिफिकेशन में 20.14 मीटर थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि समरदीप ने 19.95 मीटर के थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल में इन दोनों से पदक की उम्मीदें हैं। शॉटपुट का फाइनल 30 जुलाई को शाम सात बजे से खेला जाएगा।

04:03 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: सुयश और चैतन्य फाइनल में

पैरा स्विमिंग में पुरुषों के 50 मीटर फ्री स्टाइल S7 हीट्स में भारत के सुयश नारायण जाधव चौथे और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी छठे स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब आज ही ये दोनों रात 8:16 बजे फाइनल में उतरेंगे। भारत को इनसे दो पदकों की आस होगी।

03:50 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: पुरुषों के 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भारतीय आगे नहीं बढ़ पाए

पुरुषों के 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भारतीय आगे नहीं बढ़ पाए। अनीश सुनील कुमार गौड़ा 18वें और साजन प्रकाश 20वें स्थान पर रहे।

02:41 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: संजना नहीं जीत पाईं पदक

महिला भारोत्तोलन में 77 किग्रा वर्ग में स्नैच राउंड में भारत की संजना के तीनों अटैम्प्ट फेल रहे और इस तरह वह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। एक भी अटैम्प्ट सही नहीं रहने के कारण वह अब क्लीन एंड जर्क राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

02:16 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: स्नैच राउंड शुरू

महिला भारोत्तोलन में 77 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। भारत की संजना इस भारवर्ग में खेल रही हैं। उनसे भारोत्तोलन में एक और पदक की उम्मीद है। भारत ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में अब तक सबसे ज्यादा सात पदक जीते हैं।

02:08 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: भारत की आज की सबसे बड़ी पदक उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत को कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीदें हैं। दिन की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे भारोत्तोलन से होगी, जहां संजना महिलाओं के 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी और भारत का खाता खोलने की कोशिश करेंगी। इसके बाद एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं मनप्रीत कौर महिला शॉट पुट फाइनल में भारत की पदक उम्मीदों को आगे बढ़ाने उतरेंगी।

01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: भारत का 29 जुलाई (बुधवार) का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
2:00 PM भारोत्तोलन (महिला 77 किग्रा) (मेडल इवेंट) संजना
3:12 PM तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
3:35 PM एथलेटिक्स, पुरुष शॉट पुट क्वालीफिकेशन तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल
3:44 PM पैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
4:02 PM एथलेटिक्स, पुरुष 200 मीटर हीट्स अनिमेष कुजूर
4:45 PM मुक्केबाजी, महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) साक्षी चौधरी
5:30 PM मुक्केबाजी, महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) अरुंधति चौधरी
6:15 PM मुक्केबाजी, पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) सचिन सिवाच
7:00 PM मुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) अंकुश यादव
7:30 PM मुक्केबाजी, पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) नरेंद्र बरवाल
8:55 PM लॉन बॉल्स, पुरुष पेयर्स दिनेश कुमार, नवनीत सिंह
11:00 PM मुक्केबाजी, महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल (जीत पर पदक पक्का होगा) जैसमीन लम्बोरिया
11:51 PM तैराकी, पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर) साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा
11:54 PM एथलेटिक्स, पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) श्रीशंकर मुरली, लोकेश सत्यानाथन
12:03 AM एथलेटिक्स, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट्स यशस पालक्षा, संतोष कुमार थमिलारासन
12:31 AM एथलेटिक्स, महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) मनप्रीत कौर
12:46 AM पैरा तैराकी, पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (मेडल इवेंट, क्वालिफाई करने पर) सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी
12:55 AM पैरा एथलेटिक्स, पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (मेडल इवेंट) देवेंद्र कुमार, सागर थयात
1:10 AM लॉन बॉल्स, महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया
1:14 AM तैराकी, पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट) आर्यन नेहरा
1:42 AM पैरा एथलेटिक्स, पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (मेडल इवेंट) मोहम्मद बासिल एम, दिलीप महादू गावित
2:05 AM एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) पारुल चौधरी

01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: तैराकी और पैरा एथलेटिक्स में भी उम्मीदें

तैराकी में साजन प्रकाश, अनीश एस गौड़ा और आर्यन नेहरा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं पैरा तैराकी में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी तथा पैरा एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार, सागर थयात, मोहम्मद बासिल और दिलीप महादू गावित भी मेडल इवेंट में उतर सकते हैं।

01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: मुक्केबाजों के पास पदक पक्का करने का मौका

भारतीय मुक्केबाजी टीम के लिए भी बुधवार बेहद अहम रहेगा। साक्षी चौधरी, जैसमीन लैम्बोरिया, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव और नरेंद्र बरवाल क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाला हर भारतीय मुक्केबाज कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेगा। यानी मुक्केबाज आज जीत पर कम से कम छह पदक पक्का कर लेंगे।

01:20 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: श्रीशंकर, संजना और पारुल पर रहेंगी निगाहें

भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन पहले ही प्रयास में पार कर फाइनल में जगह बनाई थी। अब उनसे पदक की उम्मीद रहेगी। उनके साथ लोकेश सत्यानाथन भी लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर और 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी भी भारत की दावेदारी मजबूत करेंगी। भारोत्तोलन में संजना महिला 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी, जबकि अनुभवी तजिंदरपाल सिंह तूर पुरुष शॉट पुट क्वालिफिकेशन में फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Source link
#CWG #Day7 #Live #अनमष #न #मटर #हट #म #सकड #क #लय #समय #तजदरसमरदप #शटपट #क #फइनल #म

Previous post

CWG 2026 Glasgow LIVE Score, Day 7: Tajinderpal, Samardeep qualify for shot put final; Sanjana eliminated from 77kg weightlifting

Plenty to keep track of today. Here’s hoping you keep up.

WEIGHTLIFTING

2:00 PM – Women’s 77kg final (medal event) – Sanjana

ATHLETICS AND PARA ATHLETICS

3:35 PM – Men’s shot put qualifying – Tajinderpal Singh Toor (Group A), Samardeep Singh Gill (Group B)

4:02 PM – Men’s 200m, Round 1 – Animesh Kujur (Heat 4)

11:54 PM – Men’s long jump final (medal event) – M. Sreeshankar, Lokesh Sathyanathan

12:03 AM (July 30) – Men’s 400m hurdles Round 1 – Yashas Palaksha (Heat 1), Santhosh Kumar Tamilarasan (Heat 2)

12:31 AM (July 30) – Women’s shot put final (medal event) – Manpreet Kaur

12:55 AM (July 30) – Men’s discus throw F42-44/F61-64 final (medal event) – Devender Kumar, Sagar Thayat

1:42 AM (July 30) – Men’s 100m T47 final (medal event) – Mohammed Basil Morssinganakath, Dilip Mahadu Gavit

2:05 AM (July 30) – Women’s 3000m steeplechase final (medal event) – Parul Chaudhary

BOXING

4:45 PM – Women’s 51kg quarterfinal – Sakshi Chaudhary vs Caitlyn Fryers (Northern Ireland)

5:30 PM – Women’s 70kg quarterfinal – Arundhati Choudhary vs Morgan Henderson (New Zealand)

6:15 PM – Men’s 60kg quarterfinal – Sachin Siwach vs Treasure Moremi (Botswana)

7:00 PM – Men’s 80kg quarterfinal – Ankush Panghal vs Jade Micock (Seychelles)

7:30 PM – Men’s 90+kg quarterfinal – Narender Berwal vs Michael Seko (Samoa)

11:00 PM – Women’s 57kg quarterfinal – Jaismine Lamboria vs Elise Glynn (England)

SWIMMING AND PARA SWIMMING

3:12 PM – Men’s 200m freestyle heats – Sajan Prakash (Heat 4), Aneesh S. Gowda (Heat 5)

3:44 PM – Men’s 50m freestyle S7 Heats – Chaitanya Kulkarni, Suyash Jadhav

11:51 PM – Men’s 200m freestyle final (medal event) – Sajan Prakash, Aneesh S. Gowda (Subject to qualification)

12:46 AM (July 30) – Men’s 50m freestyle S7 final (medal event) – Chaitanya Kulkarni, Suyash Jadhav (Subject to qualification)

1:14 AM (July 30) – Men’s 1500m freestyle fastest heat (medal event) – Aryan Nehra

BOWLS AND PARA BOWLS

8:55 PM – Men’s pairs Sectional Play, Section B Round 2 – India (Navneet Singh and Dinesh Kumar) vs Namibia (Waylon Wentzel and Christo Steenkamp)

1:10 AM (July 30) – Women’s Singles Sectional Play, Section C Round 2- Nayanmoni Saikia vs Caroline Whitehead (Isle of Man)

#CWG #Glasgow #LIVE #Score #Day #Tajinderpal #Samardeep #qualify #shot #put #final #Sanjana #eliminated #77kg #weightlifting

Next post

इंदौर में सुधार कार्य के चलते बाधित रहेगी जलापूर्ति, 19 टंकियों से पूरे दबाव से नहीं आएगा पानी

Post Comment