09:19 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सोना अपने नाम किया और अब हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को 10-0 से हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया। हर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे और पहले पुरुष जूडोका हैं। अस्मिता और हर्ष से पहले अब तक किसी भारतीय जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
08:53 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जूडोका अस्मिता का ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अस्मिता का यह स्वर्ण ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अस्मिता का सामना फाइनल में कनाडा की हेडी काच से हुआ। अस्मिता फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चार मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद मुकाबला सडेन डेथ तक खींचा, जहां इस भारतीय जूडोका ने सोना अपने नाम किया।
08:51 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: सडेन डेथ का खींचा मैच
फाइनल मुकाबला सडेन डेथ की ओर पहुंच गया है। स्कोर फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सडेन डेथ का मतलब यह है कि जो भी खिलाड़ी एक अंक हासिल करेगी वो जीत जाएगी।
08:43 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जूडोका अस्मिता का फाइनल मैच शुरू
भारतीय जूडोका अस्मिता डे का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अस्मिता के सामना महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेडी काच हैं। अस्मिता के पास स्वर्ण पदक जीतने का सुनहरा अवसर है।
08:28 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जादूमणि फाइनल में पहुंचे
जादूमणि सिंह फाइनल में पहुंच गए हैं और स्वर्ण पदक हासिल करने से एक कदम दूर हैं। पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि ने नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। अब तक भारत के पांच मुक्केबाज स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना चुके हैं।
08:23 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: दूसरे राउंड में भी जादूमणि आगे
जादूमणि ने दूसरे राउंड में भी नामीबिया के अपने प्रतिद्वंद्वी को चित किया। सभी पांच जजों ने जादूमणि के पक्ष में फैसला दिया। अब तीसरा और अंतिम राउंड खेला जा रहा है।
08:18 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: पहला राउंड जादूमणि के नाम
भारत के जादूमणि सिंह ने सेमीफाइनल बाउट का पहला राउंड अपने नाम किया। पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि के दमदार प्रदर्शन से सभी पांचों जज प्रभावित हुए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।
08:14 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: जादूमणि का मुकाबला शुरू
भारत के जादूमणि सिंह का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जादूमणि का सामना पुरुष 55 किग्रा वर्ग में नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला से हो रहा है।
07:41 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: अरुंधति फाइनल में
भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अरुंधति ने महिला 70 किग्रा के सेमीफाइनल में रोसी एकेल्स को खंडित फैसले में 4-0 से हराया। अरुंधति ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया। अरुंधति अब स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी।
07:37 PM, 31-Jul-2026
CWG 2026 Day 9 Live: अरुंधति ने जीता दूसरा राउंड
पहले राउंड में सफलता हासिल करने के बाद अरुंधति चौधरी ने दूसरा राउंड भी अपने नाम कर लिया है। अरुंधति महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं। अब तीसरा राउंड खेला जा रहा है।
Source link
#CWG #Day9 #Live #भरत #न #जड #म #जत #दसर #सवरण #पदक #असमत #क #बद #हरष #सह #न #हसल #कय #सन


Post Comment