अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जुडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जुडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय जूडो खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल नहीं जीता था। फाइनल मुकाबले में अस्मिता ने कनाडा की हेडी काच को हराकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने स्कॉटलैंड की समर शॉ को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी और भारत के लिए पदक पक्का किया था। जूडो में अस्मिता के अलावा भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उनकी नजरें भी अब फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी।

सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में भी अस्मिता का प्रदर्शन रहा शानदार

अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बता दें कि उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को इप्पोन से हराया, जिसके बाद सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की ही समर शॉ को युको (1-0) से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अस्मिता ने कनाडा की हेइडी क्वैच को ‘गोल्डन स्कोर’ (सडन डेथ) में हराकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

त्रिपुरा की रहने वाली हैं अस्मिता डे

अस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया शहर की निवासी हैं। जूडो की दुनिया में कदम रखने से पहले, वे एक एथलीट थीं और 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया करती थीं। एक बार डिस्ट्रिक्ट लेवल के ट्रायल के दौरान उनका रुझान जूडो की तरफ बढ़ा और फिर उन्होंने इसी खेल को अपना लिया। उन्होंने भोपाल स्थित साई (SAI) रीजनल सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी की देखरेख में अपनी ट्रेनिंग पूरी की। वर्तमान में, वे सरकार की ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (TOPS) डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं।

CWG 2026 में 5 गोल्ड मेडल जीत चुका है भारत

#असमत #ड #न #कमनवलथ #गमस #म #रच #इतहस #जड #म #गलड #मडल #जतन #वल #बन #पहल #भरतय

Previous post

AMLBot Launches AI Tracer for Cross-Chain Crypto Tracking

Next post

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

जर्मनी के मशहूर मिंट ब्रांड इम्पैक्ट मिंट्स® ने आज बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। यह इम्पैक्ट मिंट्स® के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो आज भारत के सबसे पसंदीदा मिंट ब्रांड्स में से एक बन चुका है।

रणवीर सिंह अपने शानदार अभिनय और जोशीले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। उनका उत्साह और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें इस ब्रांड के लिए बिल्कुल सही बनाती है। यह साझेदारी ब्रांड की युवा और बेबाक सोच को दर्शाती है और लोगों को हर दिन तरोताज़ा और आत्मविश्वास से भरा महसूस कराने के उसके वादे को मजबूत करती है। इस साझेदारी के मौके पर इम्पैक्ट मिंट्स® ने रणवीर सिंह को लेकर एक नया ऐड फिल्म भी जारी किया है।

इम्पैक्ट मिंट्स® का लक्ष्य देशभर में अपनी पहचान और बढ़ाना और दुकानों पर अपनी मौजूदगी मजबूत करना है, ताकि बिक्री लगातार बढ़ती रहे। यह साझेदारी ब्रांड के उस लक्ष्य को भी मजबूत करती है, जिसमें वह भारतीयों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ताज़गी को एक आदत बनाना चाहता है। ब्रांड चाहता है कि जब भी लोगों को ताज़गी, आत्मविश्वास और सुविधा की जरूरत हो, वे सबसे पहले इम्पैक्ट मिंट्स® को ही चुनें।

यह कैंपेन इस विचार को सामने लाता है कि ताज़गी हर किसी के लिए जरूरी है। रणवीर सिंह इसमें दिखाते हैं कि इम्पैक्ट मिंट्स® रोज़मर्रा के हर पल में आपका आसान साथी बन सकता है। चाहे आप शूटिंग पर जा रहे हों या दोस्तों से मिलने या फ़िर यात्रा कर रहे हों। कैंपेन का संदेश है कि आत्मविश्वास की शुरुआत तरोताज़ा महसूस करने से होती है। इम्पैक्ट मिंट्स® एक प्रीमियम और आसानी से साथ ले जाने वाला प्रोडक्ट है, जिसे हर तरह की जीवनशैली में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

\आगे इम्पैक्ट मिंट्स® का लक्ष्य पूरे भारत में अपनी पहुंच बढ़ाना है। इसके लिए ब्रांड नए और स्वादिष्ट फ्लेवर, लिमिटेड एडिशन कलेक्टिबल्स और देशभर में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर काम करेगा।
इम्पैक्ट मिंट्स® के साथ अपनी साझेदारी के बारे में रणवीर सिंह ने कहा, “इम्पैक्ट मिंट्स® आत्मविश्वास, ताज़गी और आधुनिक सोच का प्रतीक है। ये ऐसी बातें हैं, जो मेरे लिए भी बहुत मायने रखती हैं।

ऐसे ब्रांड के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है, जो अच्छी क्वालिटी और नए इनोवेशन के जरिए लोगों से मजबूत जुड़ाव बना रहा है। मैं इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हूं और आगे साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

भारत में इम्पैक्ट मिंट्स® बनाने वाली कंपनी डुगर ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर आयुष दुगर ने कहा, “आज इम्पैक्ट मिंट्स® भारत के सबसे लोकप्रिय मिंट ब्रांड्स में से एक है। लोगों ने हमें कई सालों से बहुत प्यार दिया है। जब हमने अपना पहला ब्रांड एंबेसडर चुनने का फैसला किया, तो हमें तुरंत लगा कि रणवीर सिंह हमारे ब्रांड के लिए बिल्कुल सही हैं। उनमें हमारे ब्रांड जैसी ही खूबियां हैं—आत्मविश्वास, जोश और सच्चाई। रणवीर सिंह के साथ जुड़ना हमारे लिए बहुत ख़ास है। हम अब पूरे भारत में अपने ब्रांड को और ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

बड़े स्टोर्स और क्विक कॉमर्स के जरिए भी हमारी पहुंच बढ़ रही है। रणवीर सिंह के साथ मिलकर हम देशभर के लाखों लोगों तक अपने ब्रांड की कहानी पहुंचा रहे हैं। यह साझेदारी हमारे ब्रांड की सोच और पहचान से पूरी तरह मेल खाती है।”

कैरोल वू, इम्पैक्ट मिंट्स® मैनेजिंग डायरेक्टर – APAC, सैनोटैक्ट GmbH ने बताया कि, “भारतीय लोगों ने इम्पैक्ट मिंट्स® को बहुत प्यार दिया है। लोगों ने जिस तरह इस ब्रांड को अपनाया, उससे हम बहुत खुश हैं। इसी प्यार की वजह से आज हम इस खास मुकाम तक पहुंचे हैं। इम्पैक्ट मिंट्स® को रोज़मर्रा के उन छोटे-छोटे पलों को और भी बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है, जो हमारे लिए बहुत खास होते हैं। रणवीर सिंह के साथ जुड़ना भारतीय लोगों के प्यार और भरोसे के लिए हमारा धन्यवाद है। रणवीर सिंह भारत के जोश और ऊर्जा को अच्छी तरह दिखाते हैं। हमें इस साझेदारी पर बहुत गर्व है और हम आगे भी आपके हर दिन को ताज़गी से भरते रहेंगे।”
Impact Mints, Ranveer Singh,first brand ambassador, India

Post Comment