×
West Asia Tension LIVE: ईरान से जंग में ट्रंप के तेवर और उग्र, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नई रिपोर्ट में क्या?

West Asia Tension LIVE: ईरान से जंग में ट्रंप के तेवर और उग्र, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नई रिपोर्ट में क्या?

07:03 AM, 01-Aug-2026

ईरान में US की सैन्य कार्रवाई कैसी, नई रिपोर्ट में क्या?

दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को इस वीकएंड में ईरान पर एक और हमला करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य तेहरान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करना है। अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट से पहले ट्रंप ने जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद बड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी। राष्ट्रपति ट्रंप की इन टिप्पणियों से तेहरान के साथ राजनयिक संबंधों पर अनिश्चितता छा गई है। इन टिप्पणियों में उन्होंने

मैरीलैंड के कैंप डेविड स्थित राष्ट्रपति आवास में कैबिनेट की बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, हम उन पर बहुत कड़ा प्रहार करेंगे। एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते। वॉल स्ट्रीय जर्नल से इतर सीबीएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना, ईरान में ऊर्जा संयंत्रों, बिजली संयंत्रों और पेट्रोलियम रिफाइनरियों पर हमले करने की योजना बना रही है।

सीबीएस की इस रिपोर्ट के बाद, शुक्रवार दोपहर को बाजार बंद होने के बाद वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल की कीमतें 86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

अमेरिकी कार्रवाई को लेकर एक सवाल के जवाब में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, ईरान तब तक भुगतान करता रहेगा जब तक वह राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सार्थक माने जाने वाले तरीके से बातचीत के लिए तैयार नहीं हो जाता। हालांकि ये भी रोचक है कि राष्ट्रपति ट्रंप बीते पांच महीने में कई बार बड़े सैन्य संघर्ष की चेतावनी जारी करने के बाद अपना रुख बदल चुके हैं।

06:54 AM, 01-Aug-2026

West Asia Tension LIVE: ईरान से जंग में ट्रंप के तेवर और उग्र, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नई रिपोर्ट में क्या?

पश्चिम एशिया में बमबारी और ईरान-अमेरिका के बीच लगातार हो रहे सैन्य संघर्ष के कारण हालात बीते पांच महीने से नाजुक हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने सेना को निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति से आदेश मिलने के बाद सेना अब तक की सबसे आक्रामक कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में भी हालात बिगड़ने की आशंका है। दरअसल, अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान अपने पड़ोसी देशों और अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों में बने सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले कर नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में अब ट्रंप के नए आदेश के बाद चिंता बढ़ने की आशंका है।

Source link
#West #Asia #Tension #LIVE #ईरन #स #जग #म #टरप #क #तवर #और #उगर #अमरक #सनय #कररवई #पर #नई #रपरट #म #कय

Post Comment