×
एमपी में स्कूल एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला, 9वीं में अब उम्र सीमा नहीं बनेगी बाधा… हजारों स्टूडेंट्स को मिलेगा सीधा फायदा

एमपी में स्कूल एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला, 9वीं में अब उम्र सीमा नहीं बनेगी बाधा… हजारों स्टूडेंट्स को मिलेगा सीधा फायदा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2026-27 के लिए नौवीं कक्षा में प्रवेश की न्यूनतम आयु सीमा में छूट दे दी है।

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 09:19:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 07:29:59 AM (IST)

सत्र 2026-27 के लिए माशिमं का बड़ा फैसला (AI Generated Image)

HighLights

  1. सत्र 2026-27 में लागू नियम
  2. माशिमं ने जारी किया आदेश
  3. विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को राहत देते हुए कक्षा 9 के नामांकन में न्यूनतम आयु सीमा के बंधन में छूट दे दी है। शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी। अब 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थी भी नौवीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे।

उम्र सीमा के कारण अटका था एडमिशन

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित है। वहीं माशिमं के नियमों के मुताबिक, 9वीं में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल की स्थिति में न्यूनतम आयु 13 वर्ष होना जरूरी था। इसी वजह से कई ऐसे विद्यार्थियों का एडमिशन नहीं हो पा रहा था, जो शासकीय स्कूलों में लगातार पढ़ते हुए आठवीं तक पहुंच चुके हैं, लेकिन उनकी उम्र अभी 13 वर्ष से कम है।

#एमप #म #सकल #एडमशन #क #लकर #बड #फसल #9व #म #अब #उमर #सम #नह #बनग #बध.. #हजर #सटडटस #क #मलग #सध #फयद

Post Comment