प्राचार्य ने कार्रवाई नहीं करने की बात चिट्टी में लिखकर अंदर पहुंचाई, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल एसडीएम और एसडीओपी छात्रों को समझाइश दे रहे हैं। अखिल …और पढ़ें
HighLights
- नवोदय विद्यालय के 80 छात्रों ने खुद को किया बंद।
- मोबाइल जब्त करने से थे नाराज प्राचार्य बोले।
- तोड़फोड़ के बाद सस्पेंड होने के डर से किया यह।
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय जैदा के करीब 80 छात्रों ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खुद को स्कूल के हाल में बंद कर लिया। देर रात तक समझाइश दी गई, एसडीएम गगन सिंह मीणा, एसडीओपी राजकुमार गुप्ता भी स्कूल पहुंचे।
लेकिन देर रात तक छात्र हाल से बाहर आने को तैयार नहीं हुए। बता दें कि छात्र मोबाइल जब्त करने से नाराज थे, उन्होंने विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ भी की थी।
प्राचार्य कौशल कटियार के अनुसार, सामान की तलाशी के दौरान कुछ छात्रों के मोबाइल जब्त किए गए थे, जिस पर वह भड़क गए और तोड़फोड़ करते हुए क्वार्टर में आग लगा दी। इससे गद्दे आदि सामान जल गया।
इस घटनाक्रम के बाद उन्हें डर है कि विद्यालय से सस्पेंड कर दिया जाएगा, इसलिए खुद को हाल में बंद कर लिया। कुछ छात्रों ने खिड़कियों से पर्ची लिखकर फेंकी, जिनमें लिखा है कि उन पर कोई कार्रवाई न की जाए।
प्राचार्य ने कार्रवाई नहीं करने की बात चिट्टी में लिखकर अंदर पहुंचाई, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल एसडीएम और एसडीओपी छात्रों को समझाइश दे रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
छात्रों को समझाया जा रहा है लेकिन वह मान नहीं रहे, जानकारी मिली है कि मोबाइल चेक करने से नाराज होकर छात्रों ने खिड़की और गाड़ी पर तोड़फोड़ की है, हम उन्हें समझा रहे हैं।
-राजीव कुमार गुप्ता, एसडीओपी, श्योपुर
Source link
#नवदय #वदयलय #क #छतर #न #खद #क #कय #हल #म #बद #घट #समझइश #क #बद #भ #नह #मन #एमप #क #शयपर #क #घटन



Post Comment