Umashankar Singh Passed Away: रसड़ा बसपा विधायक उमा शंकर सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत की खबर लगते ही विधान सभा सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह बसपा के एकलौते विधायक थे। बसपा के कद्दावर नेताओं में उमाशंकर सिंह गिनती होती थी।। रसड़ा विधान सभा में सामान्य सीट होने पर रसड़ा विधायक बने।
उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने। एक बार उनकी विधायकी एक पद पर रहते हुए दो लाभ लेने पर उनकी विधायकी खत्म हुईं थी। लेकिन पुनः विधायकी बहाल हो गई थीं। सर्व प्रथम 2012 में होने सामान्य सीट होने पर बसपा से बंपर वोट से चुनाव जीते। उसके बाद 2022 चुनाव में बसपा के एकलौते विधायक बन कर इतिहास लिखा था।
उनके 251 शादी कराने के बाद प्रदेश में चर्चा में विधायक उमाशंकर सिंह ने पुनः 351 जोड़ो की शादी कराकर विधान सभा सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बने। विधान क्षेत्र सहित जनपद के बाहर समाज सेवा में कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2026
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा शंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को उनके चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्राप्त हो।
बसपा सुप्रीमाे मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘बलिया की रसड़ा सीट से समर्पित, ईमानदार और पूर्णतः पार्टी के प्रति निष्ठावान लोकप्रिय विधायक उमा शंकर सिंह के दीर्घकालीन बीमारी के इलाज के दौरान निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना।…
— Mayawati (@Mayawati) August 5, 2026
पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार के समान है और परिवार के सभी सदस्य मुझे बड़ी बहन की तरह सम्मान और आदर देते हैं। उनके पुत्र के साथ निरंतर संपर्क में रहने के दौरान ही मुझे उनके निधन की सूचना मिली। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि इस स्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मेरे गृह जनपद बलिया अन्तर्गत रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है।
उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए जो योगदान दिया, उसे सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा।… pic.twitter.com/SaWqYKJbU0
— Neeraj Shekhar (@MPNeerajShekhar) August 5, 2026
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा- ‘मेरे गृह जिले बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाली है। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनसेवा और क्षेत्र के विकास में जो योगदान दिया, उसे सदा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को दिव्य चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले। ओम शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।’
बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/1I3MwNbOnz
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 5, 2026
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक संवेदना जताई है। एक्स पर उन्होंने लिखा- ‘बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हार्दिक श्रद्धांजलि!’
Source link
#Umashankar #Singh #Dead #यप #म #बसप #क #इकलत #वधयक #उमशकर #क #दलल #म #नधन #तन #बर #जत #रसड #वधनसभ



Post Comment