बिहार का मौसम, 7 अगस्त : दक्षिण बिहार में मॉनसून की बहार, गया समेत 4 जिलों में भारी बारिश
बिहार का मौसम, 7 अगस्त : दक्षिण बिहार में मॉनसून की बहार, गया समेत 4 जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के 4 जिलों में 7 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पटना समेत राज्य के 18 जिलों में शुक्रवार को मौसम खराब रहने की आशंका है। इन जगहों पर आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
Bihar Weather Forecast: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को दक्षिण बिहार में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने गयाजी समेत 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, पटना, छपरा, बेगूसराय समेत 18 जिलों में आंधी, बारिश का येलो एवं ऑरेंज अलर्ट बताया है। राज्य के अन्य हिस्सों में मॉनसून संबंधी गतिविधियों में कमजोर रहने की संभावना है। मिथिला, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में अगले 24 घंटे तक झमाझम बरसात के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार में मॉनसून आगामी 24 घंटे तक पूरी तरह सक्रिय रहेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में भी शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आंधी और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के 4 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें गयाजी, औरंगाबाद, कैमूर (भभुआ) और रोहतास शामिल हैं। आसपास के जिलों में भी झमाझम बरसात का दौर देखने को मिल सकता है।
आरा से मोतिहारी तक आंधी, बिजली की चेतावनी
7 अगस्त को मौसम विभाग ने भोजपुर (आरा), बक्सर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, सारण (छपरा), सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण (बेतिया) और पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की आशंका जताई है। खराब मौसम में लोगों से सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
पटना में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को राजधानी पटना में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पटना में आंधी और वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी किया है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दक्षिण बिहार में पारा गिरा, उत्तर में चढ़ा
गुरुवार, 6 अगस्त को उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, समस्तीपुर जैसे जिलों में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इसके उलट, दक्षिण बिहार में पारा अचानक घट गया। गयाजी, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद जैसे जिलों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। डेहरी में दिन का तापमान सबसे कम 30.4 डिग्री रहा। भागलपुर के सबौर में भी इतना ही पारा दर्ज हुआ।
अरवल और राजगीर में सर्वाधिक पानी गिरा
मौसम विभाग ने बताया कि 6 अगस्त को सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन दक्षिण बिहार में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान अरवल में सर्वाधिक 20 मिलीमीटर पानी गिरा। वहीं, नालंदा जिले के राजगीर में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रोहतास के डेहरी में 9.8 और गयाजी में 4 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को मुंगेर, जहानाबाद, मोतिहारी और भागलपुर में भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
#बहर #क #मसम #अगसत #दकषण #बहर #म #मनसन #क #बहर #गय #समत #जल #म #भर #बरश
Previous post
Deadspin | Broncos coach: WR Jaylen Waddle (leg) out 4-5 days
Denver Broncos offseason acquisition Jaylen Waddle is nursing a muscle strain in his leg and will sit out the next few days as a precaution, head coach Sean Payton said Thursday.
Waddle, a wide receiver, did not participate in practice on Thursday and was seen limping while wearing a sleeve on his left leg.
“He has a strain. I think we’ll see him back in the next four to five days,” Payton said
The Broncos acquired Waddle and a fourth-round pick in the 2026 NFL Draft from the Miami Dolphins on March 17 in exchange for first-, third- and fourth-round selections.
Waddle, 27, recorded 64 catches for 910 yards and six touchdowns in 16 games (all starts) last season for the rebuilding Dolphins. He is owed $68.6 million over the next three seasons.
He has 373 receptions for 5,039 yards and 26 touchdowns in 78 career games (all starts) since being selected by Miami with the sixth overall pick of the 2021 NFL Draft out of Alabama.
–Field Level Media
#Deadspin #Broncos #coach #Jaylen #Waddle #leg #days
Next post
Indore News: 3 साल का सूखा खत्म, त्योहारी सीजन में बाजारों में होगी रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी
Post Comment