×
पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, वीजा आवेदन के दौरान दी थी भ्रामक जानकारी

पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, वीजा आवेदन के दौरान दी थी भ्रामक जानकारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें उनके प्लेयर्स की गंभीरता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी स्पिन ऑलराउंडर हमजा नजर को वीजा आवेदन में गलत और अधूरी जानकारी देने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने एक्शन लेते हुए 2 साल का बैन लगाने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया है। हमजा नजर को लेकर पीसीबी ने 6 अगस्त को दी जानकारी में बताया कि उनकी इंटरनल जांच में ये पाया गया कि हमजा ने वीजा आवेदन के दौरान सही और पूरी जानकारी नहीं दी थी, जिसके बाद बोर्ड ने उनको अहम तथ्यों के छुपाने के मामले में 2 साल बैन लगाने का फैसला लेने के साथ 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

वीजा से जुड़े विवाद के चलते वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं हुआ चयन

हमजा नजर पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें वह नेशनल टीम में चयन के भी काफी करीब थे और वेस्टइंडीज के दौरे पर खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हमजा को चुना जाना तय माना जा रहा था। लेकिन वीजा आवेदन जुड़े विवाद के चलते हमजा को नहीं चुना गया। पीसीबी ने हमजा नजर के वीजा आवेदन में भ्रामक जानकारी और अहम तथ्यों को छुपाने के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी, जिसमें हमजा को भी उनका पक्ष रखने का मौका मिला था। इस कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद हमजा दोषी करार दिए गए जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

पीसीबी ने बाकी प्लेयर्स को भी जारी की चेतावनी

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने हमजा नजर का मामला सामने आने के बाद हुई कार्रवाई के साथ अपने बाकी प्लेयर्स को भी चेतावनी जारी की जिसमें उन्होंने जारी की प्रेस रिलीज में साफ किया कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा बोर्ड को गलत जानकारी देना या फिर तथ्यों को छुपाना एक गंभीर मामला है और इस तरह की चीजें पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि उनके इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट की छवि भी खराब होती है। वहीं पीसीबी ने अनधिकृत टूर्नामेंट एशियाई लीजैंड्स में खेलने वाले पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों को भी चेतावनी जारी की है जिसमें उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

वनडे क्रिकेट ने छुआ ऐतिहासिक मुकाम, स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां ODI

डीएसपी मोहम्मद सिराज को रास नहीं आया नया हेयर स्टाइल, पूरे दिन तरसते रहे, श्रीलंका ने ठोक दिए साढ़े तीन सौ से अधिक रन

Latest Cricket News


#पकसतन #खलड #पर #लग #सल #क #बन #वज #आवदन #क #दरन #द #थ #भरमक #जनकर

Post Comment