×
गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, टेंट कारोबारी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, टेंट कारोबारी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में साइबर ठग अब सरकारी और घरेलू सेवाओं के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में गैस कनेक्शन का सत्यापन और अपडेट कराने का झांसा देकर एक टेंट कारोबारी से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

ठगों ने वाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर पहले बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल की और फिर खाते से रकम निकाल ली।

पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तिरुपति धाम कालोनी, लांबाखेड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश सिंह पाल टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं।

31 जुलाई को उनके वाट्सएप पर घरेलू गैस कनेक्शन अपडेट करने का संदेश आया, जिसमें एक लिंक भी भेजी गई थी।

लिंक खोलने पर उन्होंने मांगी गई व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी दर्ज कर दी। इसके बाद गैस कनेक्शन अपडेट शुल्क जमा करने का विकल्प दिखाई दिया।

भुगतान का प्रयास असफल रहा, लेकिन कुछ ही देर में उनके केनरा बैंक खाते से 50 हजार रुपये किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए।

राशि कटने का संदेश मिलने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला ईटखेड़ी थाने भेजा गया, जहां पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और संबंधित मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है।

#गस #कनकशन #अपडट #क #नम #पर #सइबर #ठग #टट #करबर #क #खत #स #हजर #रपय #उडए

Post Comment